फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid Vaccine: कोरोना की वैक्सीन को लेकर अमेरिका से अच्छी खबर, 18 से 55 साल के लोगों में दिखा ऐसा असर

Wed, 12 Aug 2020 09:33 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccine update news today: us pfizer covid vaccine human trial positive resuls german company biontech vaccine
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर कई देशों से अच्छी खबर सामने आ रही हैं। रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसका सितंबर में बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा और अक्तूबर से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इस बीच अमेरिका से भी अच्छी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मनी की जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोनटेक द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कोविड-19 वैक्सीन ने स्वस्थ व्यस्कों पर बेहतर असर दिखाया है। 

 
Covid vaccine update news today: us pfizer covid vaccine human trial positive resuls german company biontech vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोनटेक द्वारा विकसित की जा रही है, जो क्लिनिकल ट्रायल के फेज में है। चिकित्सकीय परीक्षण के शुरुआती चरण में वैक्सीन ने 18 से 55 वर्ष तक के स्वस्थ वयस्कों में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ एक मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न की है।
Covid vaccine update news today: us pfizer covid vaccine human trial positive resuls german company biontech vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हेल्थ रिसर्च जर्नल 'नेचर' में बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट में यह बात कही गई। इसमें अनुसंधानकर्ताओं ने टीके के बारे में बताया है कि बीएनटी162बी1 एक आरएनए टीका है। यह नए कोरोना वायरस द्वारा संक्रामक प्रोटीन बनाने को इस्तेमाल किए जाने वाले एमआरएनए अणु के सहारे व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid vaccine update news today: us pfizer covid vaccine human trial positive resuls german company biontech vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के टीकों को आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है। यह टीका उन कई आरएनए टीकों में से एक है, जिनका परीक्षण को आगे बढ़ाने के लिए समानांतर अध्ययन किया जा रहा है। इस टीके के शुरुआती परीक्षण में 18 से 55 साल तक की उम्र के 45 स्वस्थ वयस्कों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
Covid vaccine update news today: us pfizer covid vaccine human trial positive resuls german company biontech vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, चीन समेत कई देश कोरोना की वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। भारत में दो वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल में बेहतर परिणाम दे रही है। वहीं, ब्रिटेन के रिसर्च पर भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट कोविशील्ड नाम से वैक्सीन का उत्पादन करने वाली है। अन्य देशों में भी वैक्सीन के ट्रायल में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed