फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: कोरोना की तीन वैक्सीन हैं लगभग तैयार, जानें कब तक पहुंचेंगी लोगों तक

Tue, 21 Jul 2020 01:56 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 Jul 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi britain corona vaccine oxford AstraZeneca vaccine university china vaccine   Sinovac updates Australia Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस के गंभीर खतरे से निपटने के लिए दुनिया को काफी समय से इसके वैक्सीन का इंतजार है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन समेत कई देश कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन यह अभी तक बाजार में उपलब्ध नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ देशों के वैक्सीन लगभग तैयार हैं यानी वो ट्रायल के अंतिम चरण में हैं। इन टीकों के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में उत्साहजनक सफलता मिलने के बाद ही वैज्ञानिक यह दावा करने में लगे हुए हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द ही लोगों तक पहुंच जाएगी। आइए जानते हैं उन तीन वैक्सीन के बारे में, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि ये दमदार हैं और तैयार हो चुकी हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि ये वैक्सीन कब तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी? 

Coronavirus vaccine updates in hindi britain corona vaccine oxford AstraZeneca vaccine university china vaccine   Sinovac updates Australia Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ऑक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन 

  • ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कोरोना वैक्सीन को लगभग तैयार किया है, जिसे 'एस्ट्राजेनेका वैक्सीन' के नाम से जाना जा रहा है। इस वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण में इंसानों पर सफल परीक्षण हो चुका है। अब सिर्फ तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल बचा है। माना जा रहा है कि यह भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने अंतिम चरण का ट्रायल दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में करने का फैसला किया है, क्योंकि यहां संक्रमितों की संख्या ज्यादा है और लगातार बढ़ती जा रही है।    
Coronavirus vaccine updates in hindi britain corona vaccine oxford AstraZeneca vaccine university china vaccine   Sinovac updates Australia Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन की सिनोवैक वैक्सीन 

  • चीन की दवा कंपनी सिनोवैक बायोटेक भी कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के बेहद करीब है। उसने दुनिया के कई देशों में अपने वैक्सीन का सफल परीक्षण कर लिया है। कंपनी ने तो अब अपने तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल भी ब्राजील और बांग्लादेश में शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द यह वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi britain corona vaccine oxford AstraZeneca vaccine university china vaccine   Sinovac updates Australia Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

ऑस्ट्रेलिया की वैक्सीन 

  • ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न युनिवर्सिटी भी कोरोना की वैक्सीन तैयार करने में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है कि यहां के वैज्ञानिकों ने लगभग 100 साल पुरानी टीबी की एक दवा से कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है। हालांकि यह वैक्सीन कोरोना वायरस से सीधे लड़ने में सक्षम नहीं है, लेकिन इसकी मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में मदद मिली है, जिससे कोरोना वायरस को खत्म करना आसान हो गया है। इस वैक्सीन के दो चरणों के ट्रायल पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है। 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi britain corona vaccine oxford AstraZeneca vaccine university china vaccine   Sinovac updates Australia Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब तक आम लोगों तक पहुंच पाएगी वैक्सीन? 

  • वैसे तो वैक्सीन के तीसरे यानी अंतिम चरण के ट्रायल में 1-4 साल तक का समय लगता है, लेकिन वैज्ञानिकों की मानें तो सभी वैक्सीन के ट्रायल फास्ट ट्रैक मोड में हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सितंबर-अक्तूबर या फिर इस साल के अंत तक वैक्सीन बाजारों में उपलब्ध हो सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed