फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन पर अब चीन को भी मिली बड़ी कामयाबी, दावा- ठीक हो रहे मरीज

Tue, 21 Jul 2020 11:48 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi china vaccine trial updates britain corona vaccine oxford russia vaccine   us coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

दुनियाभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ मची हुई है। कई देश ट्रायल के पहले या दूसरे चरण में हैं तो कई अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। इस बीच चीन से भी वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर आई है। ये वही देश है, जहां से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी और अब यह दुनियाभर के देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसकी वजह से अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1.46 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। चीन की वैक्सीन को मानव परीक्षण के दूसरे चरण में सफलता मिली है। इस नतीजे को द लैंसेट मैगजीन में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह इंसानों के लिए सुरक्षित है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन के बारे में...

Coronavirus vaccine updates in hindi china vaccine trial updates britain corona vaccine oxford russia vaccine   us coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन की इस वैक्सीन का नाम Ad5 है। द लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका ट्रायल उसी वुहान शहर में किया गया, जहां से कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला था। इस वैक्सीन के असर की जांच सभी उम्र के लोगों पर की गई है और जांच में यह देखने को मिला है कि यह वैक्सीन हर उम्र के कोरोना मरीजों के लिए फायदेमंद है। 

Coronavirus vaccine updates in hindi china vaccine trial updates britain corona vaccine oxford russia vaccine   us coronavirus vaccine
मास्क लगाए एक बुजुर्ग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की प्रोफेसर वेई चेन के मुताबिक, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को ही है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है या फिर वो पहले से ही किसी न किसी बीमारी का शिकार होते हैं। ऐसे में इस वैक्सीन के दूसरे चरण के नतीजे बेहतर देखने को मिले हैं। इस वैक्सीन की मदद से कई बुजुर्ग ठीक हो गए और साथ ही उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi china vaccine trial updates britain corona vaccine oxford russia vaccine   us coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

चीन की एक वेबसाइट के मुताबिक, इस वैक्सीन का पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में चार गुना से भी ज्यादा लोगों पर परीक्षण किया गया है। पहले चरण में जहां 108 स्वस्थ लोगों पर इसका ट्रायल किया गया था, वही दूसरे चरण में कुल 508 लोगों पर इसका परीक्षण किया गया। चीन के जियांशु प्रोविंशियल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रोफेसर फेंगकाई झू के मुताबिक, परीक्षण के लिए 18 से लेकर 55 साल से भी ज्यादा उम्र तक के लोगों को शामिल किया गया था।   

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi china vaccine trial updates britain corona vaccine oxford russia vaccine   us coronavirus vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

उधर, कोरोना की वैक्सीन बनाने में ब्रिटेन को भी बड़ी कामयाबी मिली है। यहां की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन के मानव परीक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यह इंसानों के शरीर के लिए सुरक्षित बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने मानव परीक्षण के दौरान यह पाया कि इस वैक्सीन से लोगों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) विकसित हुई है। इस वैक्सीन को ChAdOx1 nCoV-19 नाम दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed