कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं। अबतक आम उपयोग के लिए वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है, लेकिन विभिन्न देशों में चल रहे शोध और क्लिनिकल ट्रायल के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। वैक्सीन बना रही कंपनियों और वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि कोरोना की वैक्सीन जल्द ही उपलब्ध होगी। इस बीच एक ब्रिटिश-अमेरिकी फर्म ने तंबाकू के पौधे से वैक्सीन बनाने का दावा किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, वैक्सीन का प्री-क्लिनिकल ट्रायल सफल हुआ है और जल्द ही इंसानों पर ट्रायल शुरू होगा।
{"_id":"5ec4ba358ebc3e90541ff34a","slug":"coronavirus-vaccine-updates-covid-19-treatment-by-british-tobacco-company-waiting-for-human-trial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के पौधे से तैयार की गई कोरोना की वैक्सीन, जल्द शुरू होगा इंसानों पर ट्रायल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तंबाकू के पौधे से तैयार की गई कोरोना की वैक्सीन, जल्द शुरू होगा इंसानों पर ट्रायल
Wed, 20 May 2020 10:33 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 20 May 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश-अमेरिकी फर्म ने वैक्सीन बनाने का दावा किया है
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
तंबाकू के पौधे से कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने का यह दावा ब्रिटिश-अमेरिकी फर्म केंटकी बायोप्रोसेसिंग ने किया है। कंपनी का दावा कि है कि अन्य तकनीक के मुकाबले हम जिस तकनीक से जो दवा तैयार कर रहे हैं, उससे कम समय में ज्यादा वैक्सीन तैयार की जा सकती है। कंपनी का कहना है कि अगले महीने इंसानों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू होगा।
कब तक आएगा कोरोना का टीका (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
तंबाकू के पौधे से नहीं फैलती बीमारी
- केंटकी बायोप्रोसेसिंग कंपनी के मुताबिक, इसे तैयार करने में तंबाकू के पौधे का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि तंबाकू का पौधा इंसानों को होने वाली किसी भी बीमारी का वाहक नहीं बनता है, इसलिए यह वैक्सीन सुरक्षित साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोध करते वैज्ञानिक(File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
पत्तियों पर प्रयोग
- कंपनी के मुताबिक, वैक्सीन में शामिल तत्व तंबाकू के पौधे में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने कृत्रिम रूप से कोरोना वायरस का एक हिस्सा तैयार किया। फिर इसे तंबाकू के पौधे की पत्तियों में छोड़ा गया, ताकि यह अपनी संख्या बढ़ाए। लेकिन जब वह पत्ती काटी गई तो उसमें न ही वायरस मिला और न ही इसका संक्रमण दिखा।
विज्ञापन
coronavirus vaccine
- फोटो : Social Media
स्टोर करना भी होगा आसान
- कंपनी का दावा है कि इस वैक्सीन को कमरे के सामान्य तापमान पर तैयार किया गया है। इसलिए इसे अन्य वैक्सीन की तरह फ्रिज या अन्य कोल्ड स्टोरेज सिस्टम में स्टोर करने की जरूरत नहीं। कंपनी के मुताबिक, इस वैक्सीन की सिंगल डोज इंसानी शरीर के इम्यून सिस्टम पर प्रभावी असर डालती है।