फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: इस देश में 10 में से चार लोग नहीं लेना चाहते कोरोना वैक्सीन, नए सर्वे में खुलासा

Fri, 25 Dec 2020 02:57 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update in US nearly 4 in 10 Americans do not want to take the Covid vaccine according to a recent survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका में कोरोना का टीकाकरण अभियान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। दरअसल, अमेरिका ने दो कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। पहले फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी मिली थी, जिसके तहत टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और बाद में मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मंजूरी मिल गई। हालांकि इन सबके बीच दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में कई लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते। 

Coronavirus vaccine update in US nearly 4 in 10 Americans do not want to take the Covid vaccine according to a recent survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

18 से 29 नवंबर तक 12,648 अमेरिकी वयस्कों पर किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, लगभग 10 में से 4 अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि वे 'निश्चित रूप से' या 'शायद' वैक्सीन नहीं लेंगे। यह सर्वेक्षण अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किया गया है। 

Coronavirus vaccine update in US nearly 4 in 10 Americans do not want to take the Covid vaccine according to a recent survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि यह सितंबर में किए गए उस सर्वे के परिणामों से बेहतर जरूर है, जिसमें पता चला था कि सर्वे में शामिल लगभग 50 फीसदी लोग टीका नहीं लेने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन यह आंकड़ा अभी भी देश की पर्याप्त रूप से सुरक्षा के लिए जितना होना चाहिए, उससे कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हर्ड इम्यूनिटी प्राप्त करने के लिए देश की लगभग 70 फीसदी आबादी को टीका लगाने की जरूरत है या उनमें कोरोना के खिलाफ प्राकृतिक एंटीबॉडी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update in US nearly 4 in 10 Americans do not want to take the Covid vaccine according to a recent survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना की वैक्सीन नहीं लेने के पीछे एक कारण ये हो सकता है कि कोविड वैक्सीन का अनुसंधान और विकास महज आठ महीनों में किया गया है जबकि आमतौर पर कोई भी वैक्सीन विकसित करने और उसके प्रभावों आदि की जांच करने में वैज्ञानिकों को सालों लग जाते हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा होगा कि शायद ये टीके प्रभावशाली न हों या उनसे शरीर को कोई नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update in US nearly 4 in 10 Americans do not want to take the Covid vaccine according to a recent survey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका में लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर फैले अविश्वास को खत्म करने का तरीका ये है कि राष्ट्रीय तौर पर एक मजबूत और विश्वसनीय अभियान चलाया जाए और लोगों को वैक्सीन के फायदों और साइड-इफेक्ट्स (दुष्प्रभावों) से अवगत कराया जाए। अमेरिका का स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग इस प्रयास पर अरबों रुपये खर्च करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि अमेरिका में कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाए जाने का इंतजार नहीं कर रहे हैं बल्कि लोगों को वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने खुद के अभियान शुरू कर दिए हैं। आखिरकार, अगर सामान्य जीवन में फिर से लौटने का कोई मौका है, तो वो सामूहिक टीकाकरण ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed