कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए पिछले काफी समय से संक्रमण के उपचार के लिए शोध किए जा रहे हैं। हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने भी ऐसी दवाओं और संभावित मिश्रणों की पहचान की है जो कोरोना वायरस के प्रोटीन को लक्ष्य करने में मदद कर सकते हैं। भारतीय वैज्ञानिकों के अनुसार इन दवाओं और संभावित मिश्रणों की मदद से संक्रमण के उपचार में काफी मदद मिलेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए इस शोध के बारे में सबकुछ...
{"_id":"5fd1e6d254440f794c71b066","slug":"coronavirus-vaccine-treatment-news-latest-update-in-hindi-new-latest-research-on-covid-19-vaccine-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए उपचार की पहचान की, कोविड- 19 के इलाज में मिलेगी मदद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए उपचार की पहचान की, कोविड- 19 के इलाज में मिलेगी मदद
Thu, 10 Dec 2020 02:50 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए पिछले काफी समय से संक्रमण के उपचार के लिए शोध किए जा रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
तमिलनाडु के अलगप्पा विश्वविद्यालय और स्वीडन के केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ शोध
- तमिलनाडु के अलगप्पा विश्वविद्यालय और स्वीडन के केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुए शोध के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं ने ऐसी दवाओं और मिश्रण की सूची पेश की है जिन पर संक्रमण के उपचार की दृष्टि से जांच किए जाने की जरूरत है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जर्नल ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित लेख में कहा गया कि...
- ‘ड्रगबैंक’ आंकडों के अध्ययन पर जर्नल ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित लेख में कहा गया कि सार्स-सीओवी-2 पर हमला करने के नए तरीकों की पहचान की गई है। इस लेख में ये भी कहा गया है कि इन तरीकों पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वायरस के उत्परिवर्तन के इर्द गिर्द काम करने में मदद मिलेगी
- इस शोध में शामिल वैभव श्रीवास्तव और अरूल मुरुगन का कहना है कि इन नए तरीकों से वायरस के उत्परिवर्तन के इर्द गिर्द काम करने में मदद मिल सकती है। श्रीवास्तव ने आगे कहा कि‘‘ वायरस बहुत तेजी से उत्परिवर्तित हो रहा है यानी वह अपने प्रोटीन में लगातार बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोई ऐसी दवा हो जो अनेक प्रोटीन को लक्ष्य बना सकती हो
- श्रीवास्तव का कहना है कि अगर ऐसी कोई दवा हो जो अनेक प्रोटीन को लक्ष्य बना सकती हो, और कोई अगर उत्परिवर्तित हो जाती है तो दवा अन्य पर भी प्रभावी हो सकती है। इस अवधारणा ने दल को ऐसे मिश्रण तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया जिनमें कई गुण मौजूद हों।