देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 51 करोड़ 45 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। हर दिन लगभग 40-50 लाख लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर भी उच्च स्तर पर पहुंच गई है। यह दर फिलहाल 97.45 फीसदी है। मंत्रालय का कहना है कि अब तक तीन करोड़ 11 लाख से अधिक लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तीसरी लहर के खतरे को लेकर भी आगाह किया है। ये लहर देश में कब दस्तक देगी, कहना मुश्किल है, लेकिन दावा किया गया है कि इसी महीने से तीसरी लहर देश में तबाही शुरू कर सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए मास्क लगाने और सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन तो करना ही होगा, साथ ही वैक्सीन लगवाना भी बहुत जरूरी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन और कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"611347768ebc3ef404327862","slug":"coronavirus-vaccine-side-effects-post-covid-problems-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: क्या वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकती है बाल गिरने की समस्या?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: क्या वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकती है बाल गिरने की समस्या?
Wed, 11 Aug 2021 09:19 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
तीसरी लहर से बचने के लिए प्रेग्नेंट के लिए वैक्सीन कितनी जरूरी है?
- दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल की डॉ. माला श्रीवास्तव कहती हैं, 'पहली लहर में कोरोना का प्रेग्नेंट (गर्भवती) के ऊपर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं देखा गया। उन्हें संक्रमण होता भी था, लेकिन वो कुछ दिन में ठीक हो जाती थीं। लेकिन दूसरी लहर में हमने देखा है कि वायरस का असर प्रेग्नेंट पर भी उसी तरह पड़ रहा था, जैसे अन्य मरीजों पर। कई बार तो बच्चे की मृत्यु के साथ ही प्रेग्नेंट को भी हमने खो दिया। ऐसे में जब स्टडी हुई तो पता चला कि इनके लिए वैक्सीन सुरक्षित है, तो हमारा लक्ष्य है कि प्रेग्नेंट जल्द से जल्द बिना झिझक वैक्सीन ले लें।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लगवाने के बाद भी बाल गिरने की समस्या हो सकती है?
- डॉ. माला श्रीवास्तव कहती हैं, 'वैक्सीनेशन के बाद बाल गिरने के साइड-इफेक्ट नहीं हैं। ये किसी और कारण से हो सकता है। वैक्सीनेशन के कुछ लोगों में जो साइड-इफेक्ट देखे गए हैं, वो हल्का बुखार, हाथ में दर्द, बदन में दर्द हो सकता है। लेकिन एक-दो दिन में इससे भी आराम मिल जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या प्रेग्नेंसी में कोविड से ठीक होने पर पोस्ट कोविड लक्षण हो सकते हैं?
- डॉ. माला श्रीवास्तव कहती हैं, 'सभी में पोस्ट कोविड के लक्षण आएं, ये जरूरी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों में पोस्ट कोविड में खांसी बनी रह सकती है, बहुत ज्यादा थकान हो सकती है, शुगर लेवल भी बढ़ सकता है या अन्य कोई समस्या हो सकती है। लेकिन ये सब उनकी इम्यूनिटी पर निर्भर करता है। कोविड के बाद शरीर की इम्यूनिटी वैसे भी लो हो जाती है। इसलिए अपने खाने-पीने का काफी ख्याल रखें और जैसे ही नंबर आए, वैक्सीन जरूर लगवाएं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन प्रेग्नेंसी की किस स्टेज पर लेनी है?
- डॉ. माला श्रीवास्तव कहती हैं, 'कोरोना का संक्रमण किसी को कभी भी हो सकता है। इसलिए हमें वायरस के खिलाफ इम्यून होना बहुत जरूरी है और शरीर में एंटीबॉडी वैक्सीन से ही आएगी। इसलिए प्रेग्नेंसी की कोई भी स्टेज हो, वैक्सीन लगवा सकती हैं। इससे गर्भ में बच्चे के विकास या महिला पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ता। वैक्सीन शरीर में जाकर सिर्फ एंटीबॉडी बनाती है। लैक्टेटिंग मदर (बच्चे को दूध पिलाने वाली माएं) भी कभी भी वैक्सीन लगवा सकती हैं और बच्चे को दूध पिला सकती हैं।'