फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: बारिश के मौसम में खजूर का सेवन दे सकता है ये आठ फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

Wed, 11 Aug 2021 08:10 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 08:10 AM IST
विज्ञापन
health benefits of dates in monsoon season khajoor ke fayde
खजूर के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


दुनिया में ऐसे तमाम फल और ड्राई फ्रूट्स हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभदायक भी होते हैं। इन्हीं में से एक है खजूर। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और खनिज होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं और बीमारियों को दूर भगाते हैं। चूंकि अभी बारिश का मौसम है और इस मौसम में तरह-तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है, ऐसे में आपको खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस फल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे ताजा भी खा सकते हैं और चाहें तो सुखाकर भी खा सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि खजूर एक ऐसा फल है, जो प्राकृतिक रूप से पाचन क्रिया में मदद करता है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो खजूर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं खजूर के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

health benefits of dates in monsoon season khajoor ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर को देता है ऊर्जा 

  • कई लोग बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस करते हैं या कई लोगों को दोपहर में सुस्ती या आलस लगने लगता है, ऐसे लोगों को खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। खजूर का सेवन वैसे लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है। यह अन्य मीठे खाद्य पदार्थों की तरह शरीर के लिए नुकसानदायक भी नहीं होता है। 
health benefits of dates in monsoon season khajoor ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को बनाता है मजबूत 

  • खजूर में अच्छी खासी मात्रा में वैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों की हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में अगर आप पहले से ही खजूर का सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहेंगी। इसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी में होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of dates in monsoon season khajoor ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे लोगों को जरूर खाना चाहिए खजूर 

  • खजूर को आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग एनीमिया के शिकार हैं, उन्हें खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा खजूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। 
विज्ञापन
health benefits of dates in monsoon season khajoor ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये फायदे भी हैं खजूर के 

  • खजूर को त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा को लंबे समय तक सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह बालों को भी मजबूत करता है और सबसे जरूरी कि खजूर में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed