फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: मोटे लोगों में इस वजह से असरदार नहीं होगी कोरोना की वैक्सीन, स्टडी में जताई गई आशंका

Mon, 05 Oct 2020 06:37 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine not effective on obese people, Research Says Covid vaccine may not save people suffering from obesity
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना का बढ़ता संक्रमण देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। पूरी दुनिया को इसकी एक कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने वैक्सीन का पंजीकरण करा लिया है, जबकि भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई अन्य देश वैक्सीन पर कामयाबी के बहुत करीब हैं। भारत समेत कई देशों में इस साल के अंत तक वैक्सीन को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि साल 2021 में टीकाकरण अभियान भी शुरू होने की उम्मीद है। कई वैक्सीन की डबल डोज संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी होगी तो कुछेक सिंगल डोज वैक्सीन पर भी काम हो रहा है। बहरहाल, कोरोना को लेकर हुए कुछ शोध अध्ययनों में यह तो बताया जा चुका है कि मोटापा के शिकार लोगों में वायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन अब एक नए शोध अध्ययन में शोधकर्ताओं ने आशंका जताई है कि मोटे लोगों में वैक्सीन ज्यादा असरदार नहीं होगी।

Coronavirus vaccine not effective on obese people, Research Says Covid vaccine may not save people suffering from obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अमेरिका की अलबामा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने आशंका जताई है कि सार्स-कोव-2 वायरस से लड़ने वाली वैक्सीन उन लोगों की सुरक्षा कर पाने में ज्यादा असरदार साबित नहीं हो पाएगा, जिनके शरीर में भारी मात्रा में चर्बी जमी हुई है। पहले से उपलब्ध कुछ वैक्सीनों को उदाहरण देते हुए उन्होंने यह आशंका जताई है। 
Coronavirus vaccine not effective on obese people, Research Says Covid vaccine may not save people suffering from obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अलबामा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में फ्लू और हेपेटाइटिस-बी के टीके का हवाला दिया है। साल 2017 में हुए शोध में सामान्य से अधिक वजन वाले लोगों में ये दोनों टीके संबंधित संक्रमण का मुकाबला करने में बहुत कारगर नहीं रहे थे और उनमें सक्षम एंटीबॉडी पैदा नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine not effective on obese people, Research Says Covid vaccine may not save people suffering from obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अध्ययन में कहा गया है कि मोटे लोग फ्लू और हेपेटाइटिस के संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील तो होते ही हैं, उनमें संक्रमण के गंभीर होने के साथ ही अंग खराब होने और जान जाने का खतरा भी अपेक्षाकृत ज्यादा रहता है। कोरोना से बचाव में कारगर वैक्सीन के मामले में भी ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine not effective on obese people, Research Says Covid vaccine may not save people suffering from obesity
Human body - फोटो : Pixabay

टी-कोशिकाओं और मैक्रोफेज की कमी 
इस शोध अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. चाड पेटिट के मुताबिक मोटापे से जूझ रहे लोगों में संक्रमणरोधी वैक्सीन के कम प्रभावी होने के पीछे मुख्यत: दो कारण हैं। 

  • पहला- टी-कोशिकाओं का ठीक तरह से काम नहीं करना। टी-कोशिकाएं ही इम्यून सिस्टम को एंटीबॉडी पैदा करने का संदेश देती हैं। 
  • दूसरा- प्रतिरोक्षक क्षमता के सक्रिय होने से शरीर में सूजन बढ़ना। इससे 'मैक्रोफेज' नाम की विशेष कोशिकाओं का उत्पादन घट जाता है। मैक्रोफेज, शरीर में खतरनाक तत्वों को नष्ट करने के लिए अहम मानी जाती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed