कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, इस्रायल, फ्रांस समेत कई देशों में वैक्सीन, ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है। चीन में भी वैक्सीन बनाने को लेकर वैज्ञानिक उत्साहित हैं। वहां, निष्क्रिय कोविड वैक्सीन के जानवरों पर प्रयोग से कोरोना वायरस से सुरक्षा के संकेत मिले हैं। बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट के तहत चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप ने इस वैक्सीन का परीक्षण किया है। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के तहत इस वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है।
{"_id":"5ee22a290b2d33091b4cec22","slug":"coronavirus-vaccine-latest-updates-today-china-to-trial-on-rats-pig-and-monkey-to-protect-from-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या कोरोना से बचाएगी चीन की ये निष्क्रिय वैक्सीन? चूहों से लेकर बंदरों पर होना है ट्रायल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या कोरोना से बचाएगी चीन की ये निष्क्रिय वैक्सीन? चूहों से लेकर बंदरों पर होना है ट्रायल
Thu, 11 Jun 2020 06:27 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine China
- फोटो : Social Media
वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
- शोधकर्ताओं ने कहा कि वैक्सीन की दवा के तहत एंटीबॉडी का उत्पादन फिलहाल सिर्फ परीक्षण लायक ही बनाया जा रहा है। इसका परीक्षण चूहों, सूअर, खरगोश और बंदरों पर भी किया जाएगा। यह एंटीबॉडी कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करेगा।
Dr Jonas Salk tested Polio Vaccine(File photo)
- फोटो : Social Media
- निष्क्रिय टीका भी वैक्सीन का एक प्रकार है, जो शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण करते हैं और बीमारी से बचाते हैं। पोलियो और इंफ्लुएंजा जैसी बीमारियों के भी निष्क्रिय टीके उपलब्ध हैं। पोलियो की जिस वैक्सीन का इजाद साल 1955 में डॉ. जोनस सॉल्क ने किया था, वह निष्क्रिय टीका ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पिक्सा
- चीन के विज्ञान और तकनीक मंत्री वांग जिगांग का कहना है कि चीन जल्द ही कोविड-19 की वैक्सीन बनाएगा और यह दुनियाभर के लोगों के लिए मददगार साबित होगी। फिलहाल इस वैक्सीन के सभी क्लिनिकल ट्रायल होने बाकी हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
- इस निष्क्रिय वैक्सीन के ट्रायल को चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति दी थी। मालूम हो कि चीन कोविड-19 की पांच कैटगरी में वैक्सीन बनाने के लिए प्रयासरत है।