कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आईसीएमआर के हालिया सर्वे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के ताजा सर्वे के मुताबिक, देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अपने आप ठीक हो गए हैं। आईसीएमआर ने आबादी के भीतर कोरोना के प्रभाव का पता लगाने के लिए यह सीरोलॉजिकल सर्वे कराया है। इस सर्वे के अंतिम नतीजे तो अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसकी शुरुआती रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सचिव से साझा की गई है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारियों के हवाले से एक खबर प्रकाशित की है, जिसके अनुसार हॉटस्पॉट शहरों की बड़ी आबादी में संक्रमण फैला था और वे अपने आप ठीक हो गए।
{"_id":"5ee21f769965162e233a2aad","slug":"coronavirus-latest-updates-large-population-infected-and-recovered-from-covid-19-icmr-serological-survey-reveals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: 70 जिलों के 24 हजार लोगों पर सीरो सर्वे, क्या अपने आप ठीक हो गई बड़ी आबादी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: 70 जिलों के 24 हजार लोगों पर सीरो सर्वे, क्या अपने आप ठीक हो गई बड़ी आबादी?
Thu, 11 Jun 2020 05:41 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
- न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, आईसीएमआर ने सीरोलॉजिकल सर्वे के लिए देश के 70 जिलों से करीब 24 हजार लोगों के नमूने इकट्ठे किए थे। सीरो सर्वे में खास एंटीबॉडी की पहचान के लिए नमूने लिए जाते हैं। एंटीबॉडी वे प्रोटीन्स हैं, जो संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।
Coronavirus in Maharashtra
- फोटो : पीटीआई
- आईसीएमआर द्वारा IgG एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे किया गया। यह एंटीबॉडी कोरोना वायरस से लड़ती है, जो कि संक्रमण के 14 दिन के बाद शरीर में मिलने लगती है और ब्लड के सीरम में कई महीने तक रहती है। ब्लड सैंपल का एंटीबॉडी टेस्ट कई तरह की जानकारियां देता है। शरीर में एंटीबॉडी का पता चलता है, जो यह बताती है कि व्यक्ति कोरोना वायरस का शिकार हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
- सीरो सर्वे के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में तैयार की गई कोविड कवच एलिसा किट्स इस्तेमाल की गई। आईसीएमआर के इस सर्वे में पता चला कि देश के अधिकतम मामलों वाले जिलों के कई कंटेनमेंट इलाकों की 15 से 30 फीसदी आबादी को संक्रमण हो चुका है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण का दौर(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आंकड़ों से ज्यादा है कोरोना संक्रमण!
- खबर के मुताबिक, आईसीएमआर को अभी आठ जिलों का डाटा और कंपाइल करना है। बाकी जिलों का डाटा स्पष्ट करता है कि कई कंटेनमेंट जोन में संक्रमण आंकड़ों से कहीं गुणा ज्यादा है। इनमें मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहर शामिल हैं। स्पष्ट है कि कोरोना के जितने मामले सामने आ रहे हैं, उनसे कहीं ज्यादा संक्रमण फैला है।