कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के लेकर दुनियाभर के लोग चिंतित हैं। सभी को इंतजार है तो बस यही कि जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन उपलब्ध हो जाए। वैक्सीन तैयार करने में यूं तो सालों लग जाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी जैसी स्थिति में इसकी वैक्सीन विकसित करने को लेकर बहुत ही तेजी से काम हो रहा है। दुनियाभर में 200 से ज्यादा वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम हो रहे हैं, जिनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में हैं। फिलहाल यही मानकर चला जा रहा है कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण में वैक्सीन ही कारगर उपाय साबित होगी। लेकिन कुछ विशेषज्ञ वैक्सीन को नाकाफी भी मान रहे हैं।
{"_id":"5f2e77178ebc3e3c9b1d983f","slug":"coronavirus-vaccine-is-not-enough-to-prevent-covid-19-pandemic-says-us-experts-dr-anthony-fauci-against-donald-trump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन कितनी कारगर होगी? जानें अमेरिकी विशेषज्ञ ने क्यों कहा ऐसा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन कितनी कारगर होगी? जानें अमेरिकी विशेषज्ञ ने क्यों कहा ऐसा
Sat, 08 Aug 2020 03:27 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : iStock/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
- अमेरिका के वरिष्ठ कोरोना विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एंथनी फाउची ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन संक्रमित होने के खतरे को सिर्फ 50 या 60 फीसदी तक ही रोक सकती है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपायों की जरूरत तब भी बनी ही रहेगी।
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
- बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाउची ने कहा कि अगर महामारी को नियंत्रित करना है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपाय भी जरूरी रहेंगे। उन्होंने कहा, "वैक्सीन के बारे में हमें अभी यह नहीं पता है कि यह कितना प्रभावी होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- एक दिन पहले डॉ. फाउची ने कहा था कि उन्हें धमकी दी जा रही है और उनकी बेटियों को परेशान किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अमेरिका में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों से इतर कई बार डॉ. फाउची अपनी असहमति जता चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- सीएनएन से बातचीत में डॉ. फाउची ने कहा था, "मुझे और मेरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी, मेरी बेटियों को इस तरह परेशान करना कि मुझे अपने लिए सुरक्षाकर्मी रखना पड़े, यह अपने आप में गजब है।" कोरोना महामारी के दौरान डॉ. एंथनी फ़ाउची का चेहरा अमेरिका घर-घर में पहचाना जाने लगा है। कई बार उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी असहमति को सार्वजनिक किया था।