कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर भी तेजी से प्रगति हो रही है। रूस और चीन ने वैक्सीन तैयार कर ली है, जबकि भारत समेत अन्य देश भी वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर के कई देशों ने बहुत सारी व्यापारिक डील की है, जिसके मुताबिक दुनिया की आबादी से भी ज्यादा डोज का सौदा हो चुका है। जहां तक भारतीय बाजार में वैक्सीन की उपलब्धता की बात है, वह अगले साल निश्चित तौर पर हो जाएगी। वैक्सीन के ट्रायल में तेजी से मिल रही सफलता के आधार पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्न्सटीन ने अपनी रिपोर्ट में यह संभावना जताई है कि साल 2021 की पहली तिमाही में वैक्सीन भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।
{"_id":"5f4a56fb2dbcee5b121acc68","slug":"coronavirus-vaccine-india-latest-update-news-today-covid-vaccine-to-be-launch-in-2021-only-in-225-rupees-covishield-covaxin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine India: कोरोना की वैक्सीन आपको कबतक मिलेगी, कितनी होगी कीमत?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Vaccine India: कोरोना की वैक्सीन आपको कबतक मिलेगी, कितनी होगी कीमत?
Sat, 29 Aug 2020 06:54 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock/Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- बर्न्सटीन की रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर फिलहाल चार वैक्सीन कोरोना संक्रमण को रोकने में सुरक्षात्मक, प्रभावी और पुष्ट दवा के तौर पर मंजूरी पाने के करीब हैं। इनके वर्तमान में चल रहे प्रयोग पूरे होने से लेकर मंजूरी मिलने तक की प्रक्रिया इस साल यानी 2020 के अंत से साल 2021 की शुरुआत में पूरी होने की संभावना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- वैश्विक साझेदारी की बात करें तो अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की वायरल वेक्टर वैक्सीन को कोविशील्ड नाम से लॉन्च करेगा, जबकि नोवावैक्स की प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन तक भी भारत अपनी पहुंच बना चुका है। बर्न्सटीन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए सुरक्षा और क्षमता, दोनों ही स्तर पर वैक्सीन के पहले व दूसरे चरण के डाटा आशाजनक साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कब आएगी वैक्सीन, कितनी होगी कीमत?
- रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि भारतीय बाजार में साल 2021 की पहली तिमाही के दौरान एक सफल वैक्सीन आ जाएगी। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि वैक्सीन की एक खुराक के लिए भारतीय मरीजों को करीब तीन से छह डॉलर यानी 225 रुपये से 550 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है।
- मालूम हो कि गेट्स फाउंडेशन से जुड़ी गावी एलायंस ने ऑक्सफोर्ड वाली वैक्सीन के उत्पादन के लिए सीरम इंडिया संग साझेदारी की है, जिसके तहत भारत और आर्थिक रूप से पिछड़े देशों के लिए वैक्सीन की कीमत 225 रुपये तक होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लोगों को कबतक लग पाएगी वैक्सीन?
- इस रिपोर्ट में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान में लंबा समय लग जाएगा। बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम में भारत को अपेक्षाकृत कम अनुभव है, जिसे देखते हुए कहा गया है कि देश में हर्ड इम्युनिटी हासिल करने में दो साल लग सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सरकारी टीकाकरण कार्यक्रमों का जो वर्तमान आउटपुट है, उसे यदि दोगुना कर दिया जाए, तो भी टीकाकरण में 18 से 20 महीने लग जाएंगे।