फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: अमेरिका में एक और कोरोना वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी, जानें कितनी प्रभावी है ये

Wed, 16 Dec 2020 12:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 16 Dec 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in USA Moderna vaccine update Pfizer vaccine
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिका के लोगों का इंतजार तो खत्म हो गया है। वहां टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है, जिसके तहत कई लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दरअसल, हाल ही में अमेरिका ने फाइजर की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी और अब खबर आ रही है कि अमेरिका एक और वैक्सीन को मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है और वो है मॉडर्ना की वैक्सीन। माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की बैठक में इस वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है, जिसके बाद अमेरिका में मॉडर्ना की वैक्सीन का इस्तेमाल भी शुरू हो जाएगा। 

Coronavirus Vaccine in USA Moderna vaccine update Pfizer vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कितनी असरदार है यह वैक्सीन? 

  • अब तक हुए क्लिनिकल ट्रायल में मॉडर्ना की वैक्सीन को 95 फीसदी तक असरदार पाया गया है। कंपनी का दावा है कि ट्रायल के दौरान सभी जरूरी वैज्ञानिक मानदंडों को पूरा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के सीईओ स्टीफन बैंसेल का कहना है कि अगर वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो 21 दिसंबर तक उसे बाजार में उतार दिया जाएगा। 
Coronavirus Vaccine in USA Moderna vaccine update Pfizer vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एमआरएनए वैक्सीन है मॉडर्ना 

  • मॉडर्ना वैक्सीन एमआरएनए तकनीक पर आधारित वैक्सीन है, जिसे वायरस के जेनेटिक कोड के कुछ टुकड़े शामिल कर बनाया गया है। दरअसल, इस वैक्सीन को जब किसी के शरीर में लगाया जाता है, तो शरीर वायरल प्रोटीन बनाने लगता है, लेकिन पूरा वायरस नहीं बनाता। इस तरह शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) वायरस की पहचान कर उसपर हमला करने के लिए तैयार हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in USA Moderna vaccine update Pfizer vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत के लिए कितने काम की है ये वैक्सीन? 

  • मॉडर्ना की वैक्सीन को माइनस 20 डिग्री तापमान पर संग्रहित (स्टोर) करने की जरूरत होती है और इस तापमान पर इसे छह महीने तक स्टोर किया जा सकता है। इसलिए इस वैक्सीन को भारत के लिए उपयुक्त माना जा सकता है, क्योंकि भारत के पास वैक्सीन को माइनस 20 डिग्री तापमान पर संग्रहित करने की व्यवस्था है, लेकिन फाइजर की वैक्सीन के साथ दिक्कतें हैं, क्योंकि उसे माइनस 70 डिग्री तापमान की जरूरत होती है और फिलहाल भारत के पास इसे संग्रहित करने की व्यवस्था बहुत कम है। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in USA Moderna vaccine update Pfizer vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका में हैं सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग 

  • कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका सबसे टॉप पर है। वहां अब तक एक करोड़ 71 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि तीन लाख 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिलहाल वैक्सीन की सबसे ज्यादा जरूरत अमेरिका को ही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed