फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: भारतीय लोगों को कौन सी वैक्सीन मिलेगी सबसे पहले? जानिए टीके से जुड़े ताजा अपडेट्स

Tue, 24 Nov 2020 02:03 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India oxford vaccine update serum institute vaccine covid 19
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर के लोग लंबे समय से कोरोना की वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि अगले साल यह इंतजार खत्म हो जाएगा और लोगों को वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी। भारत में भी कई टीकों के ट्रायल चल रहे हैं, जिसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक की वैक्सीन प्रमुख हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर भारतीय लोगों को कौन सी वैक्सीन सबसे पहले मिलेगी? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कहना है कि भारत में सबसे पहले उसी की वैक्सीन मिलेगी। दरअसल, भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के उत्पादन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने साझेदारी की है। यहां इसे 'कोविशील्ड' नाम से लॉन्च किया जाएगा। 

Coronavirus vaccine in India oxford vaccine update serum institute vaccine covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खबरों के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला का कहना है कि उनकी कंपनी इस बात पर फोकस कर रही है कि सबसे पहले वैक्सीन भारत को मिले, उसके बाद ही दुनिया के अन्य देशों में उसकी सप्लाई होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम पहले अपने देश के बारे में सोचें। उसके बाद 'कोवैक्स प्लान' और फिर बाकी समझौतों के बारे में सोचेंगे। 

Coronavirus vaccine in India oxford vaccine update serum institute vaccine covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदार पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन के लिए भारत सरकार से फिलहाल बातचीत चल रही है। उनका मानना है कि अगले साल की तिमाही तक सीरम इंस्टीट्यूट के पास इतनी मात्रा में वैक्सीन हो जाएगी कि वो आराम से बाजार में बेच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India oxford vaccine update serum institute vaccine covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े पैमाने पर किए गए ट्रायल के नतीजों में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को 70 फीसदी तक असरदार पाया गया है। भारत के लिए इस वैक्सीन को सबसे सुरक्षित और सस्ता माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वैक्सीन को स्टोर करके रखना बाकी वैक्सीन के मुकाबले बेहद ही आसान है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India oxford vaccine update serum institute vaccine covid 19
Covishield Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अगले महीने यानी दिसंबर में भारतीय रेगुलेटर के सामने आवेदन कर सकता है। एक अधिकारी के मुताबिक, अगर दिसंबर में वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल जनवरी-फरवरी में वैक्सीन की पहली खेप आ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed