फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: वैक्सीन लगवाने के बाद अगर बुखार आए या एलर्जी हो तो क्या करें? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Mon, 11 Jan 2021 08:16 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in India covid vaccine allergy vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 19 लाख 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे तो भारत में भी संक्रमण के मामले एक करोड़ से ऊपर हो चुके हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि यहां लोग काफी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। इस वजह से देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 96.42 फीसदी हो गई है। जल्द ही यहां टीकाकरण भी शुरू होने वाला है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम वैक्सीन से जुड़ी कुछ बातों को जान लें, ताकि कोई भ्रम न रहे और आगे चलकर कोई दिक्कत न हो। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus Vaccine in India covid vaccine allergy vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

महामारी को रोकने के लिए टेस्टिंग की भूमिका कितनी अहम होती है? 

  • पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'हमारे देश ने टेस्टिंग के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक 18 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। दरअसल किसी भी बीमारी, खासकर अगर तेजी से फैलने वाली बीमारी हो, तो उसकी पहचान जल्द से जल्द करना जरूरी होता है, ताकि संक्रमण का फैलाव नहीं हो। इससे बीमारी की पहचान करना भी आसान हो जाता है। पॉजिटिव निकलने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना आसान हो जाता है।' 
Coronavirus Vaccine in India covid vaccine allergy vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में क्या-क्या देखा जाता है? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'सबसे पहले यह देखा जाता है कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित है। दूसरे फेज में देखा जाता है कि वैक्सीन देने के बाद वॉलेंटियर्स के शरीर में कितनी मात्रा में एंटीबॉडी विकसित हो रहे हैं। तीसरा चरण सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन दी जाती है और सेफ्टी के साथ-साथ यह देखा जाता है कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं दी गई है, उनके मुकाबले वॉलेंटियर्स कितने अधिक सुरक्षित हैं। हजारों लोगों पर चेक किया जाता है कि वैक्सीन सुरक्षित है कि नहीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in India covid vaccine allergy vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लगवाने के बाद अगर बुखार आए या एलर्जी हो तो क्या करें? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'वैक्सीन लगवाने पर अगर बुखार आए तो आप पैरासिटामॉल ले सकते हैं। अगर एलर्जी होती है, तो नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। एलर्जी के कई रूप होते हैं, इसलिए समय पर इलाज जरूरी है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। अगर एलर्जी होती है, तो 10-15 मिनट में पता चलने लगता है।' 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine in India covid vaccine allergy vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन देने के कितने दिन बाद इम्यूनिटी विकसित हो जाती है? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी बताते हैं, 'वैक्सीन के दो डोज दिए जाएंगे, जिनके बीच चार हफ्ते का अंतर है। पहली डोज के दो या तीन हफ्ते में एंटीबॉडी बनने शुरू हो जाएंगे। पहले इंजेक्शन से हमारे शरीर में वायरस के खिलाफ प्राइमिंग होती है। इस दौरान पूरी इम्यूनिटी जोर नहीं पकड़ पाती है। दूसरे इंजेक्शन को बूस्टर डोज कहते हैं। उसके दो हफ्ते के भीतर एंटीबॉडी अच्छी मात्रा में बन जाते हैं। यानी तब आपका शरीर पूरी तरह तैयार होता है वायरस से लड़ने के लिए।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed