क्या आपने कभी हनुमान फल खाया है? मैक्सिको और दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले इस फल को लक्ष्मण फल और ग्रेविओला के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इसका वैज्ञानिक नाम एनोना मूरिकाटा है। इस फल का स्वाद स्ट्रॉबेरी और अनानास का संयोजन लगता है, यानी इसे खाने के बाद ऐसा लगता है जैसे हम इन दोनों फलों (स्ट्रॉबेरी और अनानास) को एक साथ खा रहे हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इस फल में काफी मात्रा में विटामिन और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"5ffb3483d8d79f726a7624f6","slug":"health-benefits-of-soursop-fruit-also-known-as-hanuman-phal-or-lakshman-phal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमान फल के फायदे जानते हैं आप? रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के साथ ही अल्सर में भी है लाभदायक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हनुमान फल के फायदे जानते हैं आप? रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के साथ ही अल्सर में भी है लाभदायक
Mon, 11 Jan 2021 01:16 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
हनुमान फल के फायदे
- फोटो : iStock
हनुमान फल के फायदे
- फोटो : Pixabay
अल्सर में फायदेमंद है हनुमान फल
- इस फल में अल्सर-रोधी गुण होते हैं। इससे पेट के अल्सरेटिव घावों या गैस्ट्रिक अल्सर को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह लिवर को नुकसान से भी बचाता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
गठिया में भी है फायदेमंद
- अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं, तो प्रभावित जगह पर हनुमान फल के काढ़े से मालिश करें। इससे काफी राहत मिल सकती है। दरअसल, इस फल में पाए जाने वाले सूजन-रोधी गुण दर्द को शांत करते हैं और जोड़ों के लचीलेपन में भी सुधार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कैंसर में भी फायदेमंद है हनुमान फल
- हनुमान फल को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें एसीटोजिनिन, क्विनॉलोन और एल्कलॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो सीधे कैंसर की रोकथाम और ट्यूमर के आकार को कम करने के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है हनुमान फल
- किसी भी बीमारी से बचे रहने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना बहुत जरूरी है और यह काम हनुमान फल बखूबी करता है। इसलिए आप अपने आहार में थोड़ा सा हनुमान फल जरूर शामिल करें, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनी रहे।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।