ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देश कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चला रहे हैं और अब भारत भी इस सूची में शामिल होने वाला है। दरअसल, ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' को कुछ शर्तों के साथ भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। केंद्र सरकार की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने तो इसकी सिफारिश कर दी है, लेकिन अंतिम फैसला ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) के हाथ में है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत की पहली कोरोना वैक्सीन होगी, जबकि 'कोविशील्ड' को मंजूरी देने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश होगा। ब्रिटेन ने अभी दो दिन पहले ही इसे अपने यहां आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होंगे, जिनका जवाब वो जानना चाहते हैं। जैसे- क्या वैक्सीन लगवाते ही तुरंत कोरोना से सुरक्षा मिल जाएगी या नहीं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अहम सवालों के जवाब...
{"_id":"5fef61783b3aac4810394232","slug":"coronavirus-vaccine-in-india-covid-19-vaccine-question-answer-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: क्या वैक्सीन लगवाते ही तुरंत मिल जाएगी कोरोना से सुरक्षा? जानिए ऐसे ही अहम सवालों के जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: क्या वैक्सीन लगवाते ही तुरंत मिल जाएगी कोरोना से सुरक्षा? जानिए ऐसे ही अहम सवालों के जवाब
Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की कितनी खुराक लेनी होगी?
- दुनियाभर में वैक्सीन बना रहे वैज्ञानिक और विशेषज्ञों के मुताबिक, वैक्सीन के पूरी तरह प्रभावी होने के लिए उसकी दो डोज जरूरी हैं। अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ रेमर्स कहते हैं कि पहली खुराक से करीब 50 फीसदी सुरक्षा मिलती है। इसलिए अगर आपको 95 फीसदी सुरक्षा चाहिए, तो वैक्सीन की दूसरी खुराक लेनी होगी। ब्राजील के क्वेश्चन्स ऑफ साइंस इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष और बायोलॉजिस्ट नतालिया पस्टर्नक कहती हैं कि दूसरी खुराक ही कोरोना के खिलाफ बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करती है, जिससे वायरस से बचाव संभव हो पाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
क्या वैक्सीन लगवाते ही तुरंत मिल जाएगी कोरोना से सुरक्षा?
- नहीं। संक्रामक रोग विशेषज्ञ रेमर्स कहते हैं कि वैक्सीन लगने के बाद शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पैदा होने में 10 से 14 दिन का समय लग सकता है। बीबीसी के मुताबिक, साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. जॉर्ज कलील कहते हैं कि वैक्सीन लेने के बाद भी कम से कम 15 दिनों तक कोरोना वायरस से बचाव के जरूरी एहतियात बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
वैक्सीन लगवाने के बाद किस तरह की सावधानी बरतें?
- विशेषज्ञ कहते हैं कि चूंकि वैक्सीन को पूरी तरह अपना प्रभाव दिखाने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए यह जरूरी है कि वैक्सीन लेने के बाद भी कुछ समय तक के लिए सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें, मास्क का इस्तेमाल करते रहें और नियमित रूप से हाथ भी धोते रहें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
भारत में टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में कितने लोगों को वैक्सीन दी जाएगी?
- सरकार ने कहा है कि पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें हेल्थकेयर वर्कर्स (अस्पताल चलाने वाले), फ्रंटलाइन वर्कर्स (पुलिसकर्मी और एंबुलेंस ड्राइवर, आदि) शामिल हैं। इसके अलावा 50 वर्ष की आयु से अधिक लोगों का टीकाकरण भी इसी चरण में किया जाएगा।