फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ने अब तक नौ देशों को भेजा कोरोना का टीका, कोवैक्स पहल को भी करेगा आपूर्ति

Tue, 26 Jan 2021 01:44 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in india covid 19 vaccine covax plan
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना महामारी के खात्मे की ओर अब दुनिया ने कदम बढ़ा दिया है। कुछ-कुछ देशों को छोड़ दें तो अब लगभग सभी देशों को कोरोना वैक्सीन मिलने लगी है। भारत में तो टीकाकरण अभियान चल ही रहा है और अब यहां से अलग-अलग देशों को भी वैक्सीन भेजी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने अब तक कुल नौ देशों को कोरोना टीके की 60 लाख से ज्यादा खुराकें भेजी हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत के नागराज नायडू ने सोमवार को कहा, 'चरणबद्ध तरीके से अनुबंध के आधार पर अन्य देशों को टीकों की आपूर्ति की जा रही है। हम विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोवैक्स पहल को भी धीरे-धीरे टीकों की आपूर्ति करेंगे।' 

Coronavirus vaccine in india covid 19 vaccine covax plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नागराज नायडू ने कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े टीका निर्माता के तौर पर हम अपने टीके के उत्पादन और वितरण क्षमता को पूरी मानवता के लाभ के लिए उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रहे हैं।' उन्होंने बताया कि भारत ने क्लिनिकल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कई भागीदार देशों को प्रशिक्षण भी दिया है और टीका लगाने की उनकी क्षमताओं को भी बढ़ाया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र परिषद को बताया कि भारत ने तत्काल स्वास्थ्य और चिकित्सा आपूर्ति के माध्यम से 150 से अधिक देशों की सहायता की है।  

Coronavirus vaccine in india covid 19 vaccine covax plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोवैक्स पहल क्या है?

  • कोवैक्स एक वैश्विक पहल है जिसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी देशों को तेजी से और समान रूप से कोरोना का टीका मिले, चाहे उनकी आय कम हो या अधिक। इस पहल के साथ दुनिया के 180 से भी ज्यादा देश जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in india covid 19 vaccine covax plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत ने टीका गठबंधन गावी को कोरोना टीके की 1.5 करोड़ खुराकें देने का संकल्प जताया है और अपने पड़ोसी देशों के लिए कोविड-19 आपात कोष संचालित किया है, जिसमें शुरुआती तौर पर एक करोड़ डॉलर का योगदान दिया गया है। नागराज नायडू ने कहा कि हमारा प्रयास वैक्सीन को दुनियाभर में समान तरीके से और किफायती आधार पर पहुंचाने की दिशा में काम करने का है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in india covid 19 vaccine covax plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत ने कौन-कौन से देशों को भेजा है टीका? 

  • भारत ने 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत अनुदान सहायता के आधार पर जिन देशों को टीका भेजा है, उनमें नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव जैसे देश शामिल हैं। दरअसल, भारत में टीकाकरण अभियान के तहत कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है और अन्य देशों को भी वहीं टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed