फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना हजम करने में होती हैं दिक्कतें, तो ये घरेलू नुस्खे कर सकते हैं आपकी मदद

Tue, 26 Jan 2021 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
home remedies for digest food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियां आते ही हम लोग अपने खानपान में पूरी तरह बदलाव कर देते हैं। हम गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में काफी ज्यादा भोजन का सेवन करने लगते हैं। पार्टियां हो या फिर घर बना स्वादिष्ट भोजन, हम खाना थोड़ा ज्यादा ही खा लेते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें खाने को पचाने के लिए हाजमे की गोलियों पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन अगर आपको भी इस तरह की दिक्कत है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है और न ही इन गोलियों का सेवन करने की जरूरत महसूस हो सकती हैं। क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको जरूर आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं।

home remedies for digest food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप ज्यादा खाना खा लेते हैं और फिर हाजमे की दिक्कत से जूझते हैं तो आपकी इसमें मदद दही कर सकती है। दही को कोई रोगों की दवाई के तौर पर भी देखा जाता है। आपके पेट में जलन हो रही है या फिर किसी तरह की दिक्कत हो रही है, तो आप इसके लिए दही का सेवन कर सकते हैं या फिर दही से बनी लस्सी पीने से भी इसमें आराम मिल सकता है। अगर आप रोज छाछ पीते हैं, तो आपका खाना पचाने में ये आपकी मदद कर सकती है। दही में कई ऐसे अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत और रोगों से दूर रखने में हमारी मदद करते हैं।

home remedies for digest food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सौंफ और अजवायन की मदद से भी हाजमे को ठीक किया जा सकता है। आपको इन दोनों से बने चूर्ण का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपका खाना पचने में मदद मिलेगी। साथ ही ये आपके पेट के भारीपन को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आप जब रात को खाना खा लेते हैं इसके बाद इस चूर्ण का सेवन करें। ऐसा करने से ये आपके पाचन को दुरुस्त करने में आपकी मदद करेगा और साथ ही आपको हाजमे जैसी समस्याओं से दूर रखेगा। इसको हाजमे में आराम देने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for digest food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Ayurprevencia

अमूमन हमें अपने खाने का स्वाद बढ़ाना हो तो हम उसमें हींग जरूर डालते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि हींट पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए जानी जाती है। हींग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटोरी गुण होते हैं, जो पेट की दिक्कतों, अपचन, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करते हैं। दाल में हींग का तड़का लगाकर खाने से हमें हाजमे की समस्या में आराम मिल सकता है। इसलिए खाने में हींग के तड़के की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
home remedies for digest food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे तो हमारे किचन में मौजूद सभी मसाले अपने-अपने स्तर पर काफी गुणकारी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, लेकिन बात जब अदरक की आती है तो ये छोटा सा अदरक कई गुणों से भरा हुआ होता है। अदरक में 25 तरह के अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं। ऐसे ही ये अदरक हमारे हाजमे को ठीक रखने में भी मदद करता है। बस इसके लिए आपको इसे अपने भोजन में शामिल करना होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed