फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सीन लेने के बाद किस तरह की सावधानी बरतनी जरूरी है? डॉ. आशीष जैसवाल से जानें सबकुछ

Tue, 15 Dec 2020 02:57 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 15 Dec 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
Corona Vaccine Update - फोटो : pixabay

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब 99 लाख से भी ऊपर हो चुके हैं जबकि एक लाख 43 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि यहां कोरोना के कारण मृत्यु दर अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है, लेकिन फिर भी लोग इसका शिकार तो हो ही रहे हैं और कुछ लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसे में लोगों को सिर्फ एक ही चीज का इंतजार है और वो है वैक्सीन। चूंकि अभी कोरोना की वैक्सीन भारत में नहीं आई है, लेकिन जल्द ही आने वाली है। ऐसे में लोगों के मन में इसको लेकर कई तरह के सवाल हैं, जिनके जवाब उन्हें नहीं पता हैं। आइए वैक्सीन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जैसवाल से जानने की कोशिश करते हैं।

Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

वैक्सीन लेने के बाद किस तरह की सावधानी बरतनी जरूरी है? 

  • अमर उजाला से खास बातचीत में डॉ. आशीष जैसवाल बताते हैं, 'कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं, (जैसे- मास्क पहनना, सामाजिक दूरी रखना और हाथ धोना) वैक्सीन लगने के बाद भी उन नियमों का पालन करना जरूरी है। इन नियमों का पालन हमें एक से डेढ़ साल तक करना पड़ेगा, जब तक कि भारत की 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण नहीं हो जाता, क्योंकि ऐसे में हर्ड इम्यूनिटी विकसित हो जाएगी, जो बचाव में काम आएगी।' 
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिन लोगों को कोविड हो गया है, क्या उनको वैक्सीन लेनी चाहिए या नहीं? 

  • डॉ. आशीष जैसवाल कहते हैं, 'हां, क्योंकि जिनको कोविड हुआ है, जिनके अंदर एंटीबॉडी भी बन गई है, वैसे तो केवल 70 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी बनी है, 30 फीसदी लोगों के शरीर में तो एंटीबॉडी बनी ही नहीं है, उनको तो वैक्सीन लेनी पड़ेगी। जिनको एंटीबॉडी बन भी गई है, लेकिन अगर वो हाई रिस्क में आते हैं, तो उनको भी वैक्सीन लेनी चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गले में संक्रमण या खराश है तो कैसे पता करें कि कोरोना है या कुछ और? 

  • डॉ. आशीष जैसवाल बताते हैं, 'सामान्य सर्दी-खांसी और कोरोना के लक्षणों में अंतर कर पाना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि दोनों के लक्षण बिल्कुल एक जैसे ही हैं। इसलिए अगर आपको ऐसा कोई लक्षण नजर आता है तो यह जरूरी है कि आप खुद को आइसोलेट करें और डॉक्टर से सलाह लें। अगर किसी को बुखार है तो कोविड का टेस्ट जरूर कराना चाहिए। अगर सामान्य वायरल होगा तो उसके लक्षण एक-दो दिन में चले जाएंगे, अगर नहीं जाता है अपने डॉक्टर से संपर्क करें। घबराना नहीं है, बेड रेस्ट करें, फल-सब्जियां खाएं यानी उचित डाइट लें।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर किसी को वैक्सीन लग गई है, तो वह कोरोना से कितने समय के लिए सुरक्षित रह सकता है?  

  • डॉ. आशीष जैसवाल बताते हैं, 'वैक्सीन की एफिकेसी अभी पूरी तरह पता नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह छह महीने तक सुरक्षा दे सकती है। वैक्सीन लगने के 24-25 दिन के बाद एंटीबॉडी रिस्पॉन्स आ जाता है, यानी एक महीने से लेकर छह महीने तक दोबारा संक्रमण नहीं हो सकता है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed