फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है चावल खाना, जाने इसके कई छुपे जादुई फायदों के बारे में

Tue, 15 Dec 2020 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
There are many benefits of eating rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम भारतीय खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं, जिसके चलते हम लोग हर वक्त कुछ न कुछ नया बनाने की कोशिश करते रहते हैं। बावजूद इसके एक चीज ऐसी भी है जो लगभग सभी लोगों को खाना काफी पसंद होता है और वो है चावल। पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत तक, हर किसी को चावल या चावल से बनी चीजें बेहद पसंद होती हैं। फिर चाहे वो दिल्ली वालों के राजमा-चावल हों या फिर साउथ के लोगों का सांभर-चावल। लोग चावल खाने के बेहद शौकीन होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रोज चावल खाना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

There are many benefits of eating rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई लोगों का मानना होता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन इस सोच से अब बाहर आने की जरूरत है। दरअसल, चावल के अंदर फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, साथ ही इसमें साबुत अनाज के वो सभी गुण मौजूद होते हैं, जो कि हमारे शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से चावल खाने से हमारे शरीर में इंसुलिन के स्त्राव को बनाए रखने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें वसा यानी फैट और शुगर की मात्रा भी कम होती है।

There are many benefits of eating rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, जो लोग ये सोचते हैं कि क्या चावल खाने से उनका मोटापा घट सकता है, तो इस पर हर किसी का अलग अनुभव हो सकता है, क्योंकि ये हर व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है। इसके अलावा सीमित मात्रा में अगर हर दिन कोई चावल खाता है, तो उसका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। चावल में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। हमारे दिमाग से लेकर शरीर के हर भाग को इस ऊर्जा की काफी जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
There are many benefits of eating rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यही नहीं, चावल में सोडियम की मात्रा बेहद ही कम यानी ना के बराबर होती है, जिसके कारण ये हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए काफी अच्छा होता है। ब्राउन राइस कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम करने में भी काफी लाभदायक माने जाते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। कई शोधकर्ता तो यहां तक मानते हैं कि, चावल में मौजूद ये तत्व कैंसर कोशिकाओं को विकसित भी नहीं होने देता है।

विज्ञापन
There are many benefits of eating rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नियमित रूप से चावल खाने से भी शरीर को फायदा पहुंचता है। इसमें कॉम्पलेक्स और विटामिन-बी भी पाया जाता है। साथ ही मांड के साथ अगर चावल को खाया जाए तो काफी फायदा पहुंचता है। यदि कोई महिला गर्भ निरोधक नहीं लेना चाहती तो, वो चावल के धुले पानी में चावल के पौधे की जड़ पीसकर छान लें और फिर इसमें शहद मिलाकर लेने से भी फायदा होता है। साथ ही ये एक सुरक्षित गर्भनिरोधक उपाय है। इसके अलावा डायरिया में गीला चावन खाना भी काफी फायदेमंद होता है। वहीं, चावल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed