फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के इलाज में इस 'इंजेक्शन' को मिली अनुमति, सांस संबंधी तकलीफ में दी जा सकेगी

Sat, 11 Jul 2020 04:17 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine Latest News: DCGI approved psoriasis injection Itolizumab for limited use in treating COVID 19 patients
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से दुनियाभर के 200 से ज्यादा देश परेशान हैं। हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच कोरोना की वैक्सीन बनाने में दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। भारत, ब्रिटेन, रूस समेत कई देशों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के फेज में पहुंच चुकी है। जबतक वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक इस संकट से निपटने के लिए पहले से उपलब्ध दवाओं से इसका इलाज किया जा रहा है। इस बीच भारतीय दवा नियामक डीजीसीआई ने पहले से उपलब्ध एक 'इंजेक्शन' को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की सशर्त अनुमति दे दी है। सांस की तकलीफ बढ़ने पर कोरोना मरीजों को यह 'इंजेक्शन' दिया जा सकेगा।

CoronaVirus Vaccine Latest News: DCGI approved psoriasis injection Itolizumab for limited use in treating COVID 19 patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए जिस 'इटोलीजुमैब' इंजेक्शन के सशर्त इस्तेमाल को मंजूरी दी है, उसका इस्तेमाल त्वचा से संबंधित बीमारी सोरायसिस के लिए किया जाता है। हालांकि इस वैक्सीन का इस्तेमाल डॉक्टर की विशेष निगरानी में ही किया जा सकेगा। 
CoronaVirus Vaccine Latest News: DCGI approved psoriasis injection Itolizumab for limited use in treating COVID 19 patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खबरों के मुताबिक, इस 'इटोलीजुमैब' इंजेक्शन का इस्तेमाल उन मरीजों पर किया जा सकेगा, जो कोरोना से संक्रमित होने के बाद मेडिकल टर्म एआरडीएस से पीड़ित हैं। इस स्थिति में मरीजों को सांस संबंधी दिक्कतें भी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine Latest News: DCGI approved psoriasis injection Itolizumab for limited use in treating COVID 19 patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
  • डीजीसीआई प्रमुख डॉ. वीजी सोमानी ने शुक्रवार को इस इंजेक्शन के सशर्त इस्तेमाल की अनुमति दी है। अब इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के इलाज में किया जा सकेगा। एआरडीएस के मरीजों को फेफड़े में दिक्कत होती है। इस वजह से मरीजों को सांस लेना मुश्किल हो जाता है और कई स्थिति में बहुत तेज जलन भी होती है। 
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine Latest News: DCGI approved psoriasis injection Itolizumab for limited use in treating COVID 19 patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
पिछले साल तैयार हुई वैक्सीन 
  • इस वैक्सीन को इटोलीजुमैब इंजेक्शन बायोकॉन लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल प्लेग या सोरायसिस के इलाज में किया जाता है। मालूम हो कि पिछले साल ही इसे अप्रूवल मिला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed