फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19: कोरोना वैक्सीन लेने के कितने समय बाद पूरी तरह से इम्यूनिटी आ जाएगी? विशेषज्ञ से जानें

Thu, 25 Mar 2021 11:59 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India update covid 19 vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

भारत के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक एक करोड़ 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और हर दिन लगभग 40 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इस बीच देश में टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र 50 लाख टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब चूंकि संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं और टीकाकरण भी चल रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना वैक्सीन लेने के कितने समय बाद पूरी तरह से इम्यूनिटी आ जाएगी? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब... 

Coronavirus vaccination in India update covid 19 vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविशील्ड के लिए 4 से 8 हफ्ते का अंतराल रखा गया है तो दूसरी डोज कौन से हफ्ते में लेनी सबसे बेहतर है? 

  • कोलकाता के स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के डॉ. शम्बो सम्राट समाजदार कहते हैं, 'कोविशील्ड के लिए 6-8 हफ्ते के बीच वैक्सीन लेनी है। जिस दिन पहली खुराक ली है, उस दिन से गिनकर छह हफ्ते के बाद कभी भी वैक्सीन की दूसरी खुराक ले सकते हैं, लेकिन आठवें हफ्ते के बाद नहीं लेनी है।' 
Coronavirus vaccination in India update covid 19 vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाएगी या फैलाव से रोकेगी? 

  • डॉ. शम्बो सम्राट समाजदार कहते हैं, 'हम लोग कोरोना की जो वैक्सीन ले रहे हैं, इसका उद्देश्य है कि वायरस से जो गंभीर रूप से बीमार होते हैं यानी सीवियर को कम करेगा। साथ ही मृत्यु दर भी कम होगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि वैक्सीन लगाने के बाद संक्रमण नहीं होगा बल्कि शरीर में इतनी एंटीबॉडी आ जाएगी कि वायरस शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। इसलिए वैक्सीन लगने के बाद भी सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क और हैंड सैनिटाइज करना नहीं भूलना है, चाहे आप वैक्सीन लगा चुके हों या सामने वाला लगवा चुका हो, क्योंकि व्यक्ति एसिम्प्टोमेटिक कैरियर हो सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India update covid 19 vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लगाने का मुख्य उद्देश्य क्या है? 

  • डॉ. शम्बो सम्राट समाजदार कहते हैं, 'जब कोई बीमारी या संक्रमण होता है तो हमारा शरीर उसके खिलाफ एक एंटीबॉडी बनाता है, वो एंटीबॉडी भविष्य में भी उस बीमारी से लड़ने के लिए बनाता रहता है। लेकिन कुछ बीमारी ऐसी होती हैं कि अगर हम एंटीबॉडी बनने का इंतजार करेंगे तो उस बीच वायरस शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में वैक्सीन लगाई जाती है, जो उस बीमारी के खिलाफ एक ऐसा वातावरण बनाती है, जो शरीर को लड़ने की क्षमता दे। अगर वायरस भविष्य में भी कभी आया तो शरीर की मेमोरी सेल उसे याद कर लेती है और उस वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बना देती है। इसलिए वैक्सीन सबके लिए जरूरी है।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India update covid 19 vaccine immunity coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

सरकार ने 45 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान कर दिया है, इसे कैसे देखते हैं? 

  • डॉ. शम्बो सम्राट समाजदार कहते हैं, 'जी हां, टीकाकरण के अगले चरण में अब 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को एक अप्रैल से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें जितने भी कोमोरबिडिटी वाले मरीज हैं, उन्हें आसानी से वैक्सीन मिलेगी। अभी तक चार करोड़ 85 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और 45 साल से ऊपर वाले कोमोरबिडिटी वालों को वैक्सीन लग रही थी। इससे फायदा ये होगा कि हम जल्द ही हर्ड इम्यूनिटी के करीब पहुंचेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संक्रमित होने से बचा सकेंगे।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed