कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से देश में संक्रमितों की संख्या और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या काफी है। ऐसे में डॉक्टर्स से लेकर सरकारें तक हर कोई अपने-अपने स्तर पर मरीजों को बचाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इन सबके बीच पिछले दिनों ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन यानी डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2डीजी कोरोना मरीजों को देने की सिफारिश की। वहीं, आज यानी 17 मई 2021 को इस दवा को लॉन्च कर दिया गया। इस दवा को कोरोना से जंग जीतने में काफी कारगर बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस दवा को किन वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।
{"_id":"60a2127e8ebc3e920a5fec09","slug":"coronavirus-update-which-scientists-have-prepared-drdo-2dg-corona-medicine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीतेंगे कोरोना से लड़ाई 2डीजी के संग: जानें किन वैज्ञानिकों ने तैयार की है ये दवा? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जीतेंगे कोरोना से लड़ाई 2डीजी के संग: जानें किन वैज्ञानिकों ने तैयार की है ये दवा? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
Mon, 17 May 2021 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 17 May 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
2dg corona medicine
- फोटो : ANI and Facebook/The QNS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरडीओ के साइंटिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
किन वैज्ञानिकों ने की है तैयार?
- इस 2डीजी दवा को कोरोना में काफी करगर माना जा रहा है। वहीं, आपको बता दें कि इस दवा को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला नामिकीय औषिध तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान यानी आईएनएमएएस ने हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर विकसित किया है। इसमें तीन वैज्ञानिक डीआरडीओ के चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सुधीर चांदना और डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट और डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा और उनकी टीम शामिल थी।
डीआरडीओ
- फोटो : facebook.com/DPIDRDO
'हम कामयाब हो गए'
- सुधीर चांदना हिसार में जन्मे हैं। हिसार के सेक्टर-13 में रहने वाले विनित चांदना ने अमर उजाला को बताया कि शनिवार को ही छोटे भाई डॉक्टर सुधीर चांदना से उनकी फोन पर बात हुई। इस दौरान वे बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि भाई साहब हम कामयाब हो गए, हमने कोरोना को हराने के लिए दवा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरडीओ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ अनंत नारायण भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
कीमत होगी सामान्य
- वहीं, डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट का इस 2डीजी दवा की कीमत को लेकर कहना है कि इसकी कीमत सामान्य होगी। दवा के प्रोडक्शन के साथ ही इसकी कीमत और कम हो जाएगी। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दवा के हर पाउच की कीमत 500 से लेकर 600 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डा. अनिल कुमार मिश्र (डीआरडीओ के वैज्ञानिक)
- फोटो : अमर उजाला
देश को डॉक्टर अनिल पर गर्व
- वहीं, इस दवा को बनाने वाली टीम में शामिल डॉक्टर अनिल कुमार को जितना खुद पर और अपनी टीम पर गर्व है, उससे कहीं ज्यादा देश और उनके बलिया जिले के लोगों को उन पर गर्व है। डॉक्टर अनिल ने भी इस दवा 2डीजी को तैयार करने में पूरी मेहनत की, और तब जाकर आज देश के सामने ये दवा बनकर तैयार है।