फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीतेंगे कोरोना से लड़ाई 2डीजी के संग: जानें किन वैज्ञानिकों ने तैयार की है ये दवा? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Mon, 17 May 2021 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 May 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
2dg medicine Which scientists have prepared DRDO 2DG corona medicine
2dg corona medicine - फोटो : ANI and Facebook/The QNS

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से देश में संक्रमितों की संख्या और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या काफी है। ऐसे में डॉक्टर्स से लेकर सरकारें तक हर कोई अपने-अपने स्तर पर मरीजों को बचाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इन सबके बीच पिछले दिनों ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन यानी डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2डीजी कोरोना मरीजों को देने की सिफारिश की। वहीं, आज यानी 17 मई 2021 को इस दवा को लॉन्च कर दिया गया। इस दवा को कोरोना से जंग जीतने में काफी कारगर बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस दवा को किन वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।

2dg medicine Which scientists have prepared DRDO 2DG corona medicine
डीआरडीओ के साइंटिस्ट - फोटो : अमर उजाला

किन वैज्ञानिकों ने की है तैयार?

  • इस 2डीजी दवा को कोरोना में काफी करगर माना जा रहा है। वहीं, आपको बता दें कि इस दवा को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला नामिकीय औषिध तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान यानी आईएनएमएएस ने हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर विकसित किया है। इसमें तीन वैज्ञानिक डीआरडीओ के चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर सुधीर चांदना और डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट और डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा और उनकी टीम शामिल थी।
2dg medicine Which scientists have prepared DRDO 2DG corona medicine
डीआरडीओ - फोटो : facebook.com/DPIDRDO

'हम कामयाब हो गए'

  • सुधीर चांदना हिसार में जन्मे हैं। हिसार के सेक्टर-13 में रहने वाले विनित चांदना ने अमर उजाला को बताया कि शनिवार को ही छोटे भाई डॉक्टर सुधीर चांदना से उनकी फोन पर बात हुई। इस दौरान वे बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि भाई साहब हम कामयाब हो गए, हमने कोरोना को हराने के लिए दवा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2dg medicine Which scientists have prepared DRDO 2DG corona medicine
डीआरडीओ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ अनंत नारायण भट्ट। - फोटो : अमर उजाला

कीमत होगी सामान्य

  • वहीं, डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट का इस 2डीजी दवा की कीमत को लेकर कहना है कि इसकी कीमत सामान्य होगी। दवा के प्रोडक्शन के साथ ही इसकी कीमत और कम हो जाएगी। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दवा के हर पाउच की कीमत 500 से लेकर 600 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
2dg medicine Which scientists have prepared DRDO 2DG corona medicine
डा. अनिल कुमार मिश्र (डीआरडीओ के वैज्ञानिक) - फोटो : अमर उजाला

देश को डॉक्टर अनिल पर गर्व

  • वहीं, इस दवा को बनाने वाली टीम में शामिल डॉक्टर अनिल कुमार को जितना खुद पर और अपनी टीम पर गर्व है, उससे कहीं ज्यादा देश और उनके बलिया जिले के लोगों को उन पर गर्व है। डॉक्टर अनिल ने भी इस दवा 2डीजी को तैयार करने में पूरी मेहनत की, और तब जाकर आज देश के सामने ये दवा बनकर तैयार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed