{"_id":"608a73360170b0203939a353","slug":"coronavirus-update-this-is-the-special-juice-can-remove-the-weakness-of-the-post-covid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड: कमजोरी दूर करने में मदद कर सकता है ये जूस, और भी हैं इसके फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पोस्ट कोविड: कमजोरी दूर करने में मदद कर सकता है ये जूस, और भी हैं इसके फायदे
कोरोना वायरस ने फिर से देश में दस्तक देकर काफी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है, और वहीं काफी लोगों की जान भी ये वायरस ले रहा है। हालांकि, कोरोना वायरस को मात देकर लोग अपने घर भी लौट रहे हैं। लेकिन हम इस बात को नहीं भूल सकते कि ये वायरस इतना खतरनाक है कि ठीक होने के बावजूद ये हमारे शरीर को बेहद कमजोर बना देता है। पोस्ट कोविड लोगों को कमजोरी के कारण चलने-फिरने और कई काम करने में दिक्कत आती है। ऐसे में आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आपको एक खास जूस के बारे में बताते हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पी सकते हैं ये जूस
शरीर में कमजोरी को दूर करने के लिए गाजर, चुकंदर और लौकी जैसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन मुंह का स्वाद खराब होने और इच्छा न करने के कारण लोग इन्हें खा नहीं पाते। ऐसे में आप इन सभी का जूस निकालकर पी सकते हैं। ऐसा करने से ये आपके शरीर को लाभ देगा और पोस्ट कोविड में तो ये जूस आपकी कमजोरी को दूर करने के साथ ही आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे निकाले जूस
गाजर, चुकंदर, अनार, मौसमी या संतरा, एक सेब, लौकी, टमाटर और अदरक का एक टुकड़ा डालकर इन सबका जूस निकाल लें। फिर इसमें नींबू, काला नमक और काली मिर्च डाल लें। इसके बाद इसे हल्का सा गुनगुना करें और फिर एक गिलास भरकर पी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
10 दिनों तक सेवन करें
इस जूस का सेवन आपको कम से कम 10 दिनों तक रोजाना करना है। इस जूस का सेवन करने से जरूरी मिनरल्स आपको मिलेंगे और आपके शरीर की कमजोरी भी दूर होगी। यही नहीं, ये जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी कारगर है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इनसे भी मिल सकता है फायदा
इस जूस के अलावा रोजाना रात को सोने से पहले मुनक्का, बादाम और अखरोट के पांच-पांच दाने और दो अंजीर को भिगो दें। इसके बाद अगले दिन सुबह उठकर खाली पेट इनका सेवन करें। ध्यान रहे कि इन्हें खाने के आधे घंटे तक कुछ न खाएं। ऐसा करने से भी आपकी कमजोरी दूर होने में मदद मिल सकती है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।