फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 5 चीजें, आज ही बना लें दूरी

Tue, 22 Jun 2021 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Jun 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update These five things can harm our immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को ये सीखा दिया कि स्वस्थ रहना कितना जरूरी है। ऐसे में लोगों का ध्यान अपनी इम्यूनिटी सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता की तरफ गया, और लोग अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए काफी ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिनसे उनको मदद मिल रही है। हमारे इम्यूनिटी को मजबूत करने में हमारे खानपान का काफी अहम रोल होता है। उदाहरण के लिए संतरा और ब्रोकल जैसी चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आपका किन चीजों से दूरी बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

Coronavirus update These five things can harm our immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नमकीन, चिप्स जैसी चीजें

  • हम कभी घर पर चाय के साथ चिप्स का सेवन करते हैं तो कभी फास्ट फूड आदि का। अगर आप भी चिप्स, फ्रोजन डिनर, फास्ट फूड जैसे नमकीन फूड्स का अगर सेवन करते हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ये फूड्स हमारी इम्यूनिटी के लिए अच्छे नहीं होते हैं, क्योंकि इनमें हाई सॉल्ट का इस्तेमाल होता है और साथ ही ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।
Coronavirus update These five things can harm our immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तली हुई चीजें

  • हम घर पर हो या बाहर हो तले हुए खाने का काफी सेवन करते हैं, जो कि हमारे शरीर के लिए फायेदमंद नहीं होते हैं। तले हुए खाने में ग्लाइकेशन प्रोडक्ट यानी एजीई पाया जाता है। ये एईजी तब बनते हैं, जब हाई तापमान पर खाना पकाने के दौरान शुगर प्रोटीन या फैट के साथ प्रतिक्रिया करती है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए ऐसे फूड्स से दूरी बनाना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update These five things can harm our immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फास्ट फूड

  • आज के दौर में लोग और वो भी खासकर बच्चों को फास्ट फूड खाना काफी पसंद होता है, लेकिन वे ये बात नहीं जानते हैं कि फास्ट फूड हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। ज्यादा बार खाने से इससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर होता है। यही नहीं, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन हमारी आंत की पारगम्यता को बढ़ा सकते हैं, और आंत में बैक्टीरिया के असंतुलन का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
Coronavirus update These five things can harm our immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नमक का ज्यादा सेवन

  • हमारे खाने में अगर नमक न हो, तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। इसलिए खाने में नमक की उचित मात्रा डाली जाती है, लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा नमक खाने की आदत होती है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा नहीं होता है। यही नहीं, बेकरी में बने खाद्य पदार्थ, फ्रोजन फूड्स, चिप्स में भी नमक ज्यादा होता है। इसलिए इनके सेवन से भी बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed