फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोरोना की तीसरी लहर हो सकती है घातक, कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये पांच गलतियां

Fri, 16 Jul 2021 01:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Jul 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update These five mistakes of yours can make the third wave of corona dangerous
Coronavirus third wave - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

ये बात किसी से छुपी नहीं कि भारत में कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने किस कदर कहर बरपाया। लोग संक्रमित हुए और काफी लोगों की जान भी ये वायरस ले रहा है। वहीं, कोरोना के केस भले ही मौजूदा समय में कम हैं, लेकिन ये वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। वहीं, विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में हर किसी को कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो पूरी तरह कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं और कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर काफी घातक हो सकती है। तो चलिए आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं जो लोग कर रहे हैं, लेकिन आपको इन गलतियों को नहीं करना है।

Coronavirus update These five mistakes of yours can make the third wave of corona dangerous
कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें - फोटो : पेक्सेल्स

मास्क न पहनना

  • अगर आप मास्क नहीं पहन रहे हैं या मास्क को गले में लटाकर घूम रहे हैं, तो आप गलत कर रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए हर किसी को मास्क पहनना चाहिए। किसी से मिलते समय, घर से बाहर जाते समय आदि आपको मास्क पहनकर रखना चाहिए। सर्जिकल, कपड़े वाला और एन95 मास्क आप पहन सकते हैं और साथ ही समय-समय पर आपको मास्क को बदल लेना चाहिए।
Coronavirus update These five mistakes of yours can make the third wave of corona dangerous
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक दूरी का पालन न करना

  • हमें कोरोना की तीसरी लहर से खुद को बचाना है, अपनो को बचाना है तो हमें सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। दुकानों में, मॉल में, दफ्तर में, सार्वजनिक वाहनों में, मेट्रो में आदि जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। लेकिन लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं, जिसे आपको सुधारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update These five mistakes of yours can make the third wave of corona dangerous
कोरोना से बचने के लिए हाथ की सफाई बेहद जरूरी - फोटो : Pixabay

हाथों की सफाई न करना

  • आपको अपने हाथों को साफ करके रखना चाहिए। कई लोग अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन की मदद से साफ नहीं करते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। हम कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ सैनिटाइजर रखें, घर आने के बाद हाथों को सैनिटाइज करें। वहीं, अगर आप दफ्तर या कहीं बाहर से घर पर आ रहे हैं तो आप स्नान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Coronavirus update These five mistakes of yours can make the third wave of corona dangerous
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

बेवजह घर से बाहर जाना

  • कई लोग अब भी घर पर नहीं रह रहे हैं। कुछ लोग तो बिना मास्क लगाएं बेवजह घर से बाहर घूमने जा रहे हैं, ऐसे में इनके संक्रमित होने का खतरा काफी ज्यादा है। वहीं, जो लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए गए हैं, वहां भी लोगों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर को बढ़ाना देने में ये लोग योगदान दे सकते हैं। इसलिए बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed