देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव कई दिनों से जारी है। कभी मामले घट रहे हैं तो कभी अचानक से बढ़ जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 38 हजार से अधिक नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि उससे पहले 41 हजार से अधिक नए मामले देखने को मिले थे। फिलहाल देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या चार लाख 30 हजार से अधिक है। वही, देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 97.28 फीसदी हो गई है। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 39 करोड़ 13 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं और यह अभियान तेजी से चल रहा है। इस बीच देश में महामारी की तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है, जो चिंता कि बहुत चिंता की बात है। हालांकि कोरोना पहले से ही लोगों में कई तरह की समस्याएं पैदा कर रहा है, जिसमें लिवर की समस्या भी शामिल है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"60f1360ab496945479483f53","slug":"coronavirus-in-india-cases-latest-update-covid-19-liver-disease-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: कोरोना से बढ़ गई है लिवर की समस्या, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: कोरोना से बढ़ गई है लिवर की समस्या, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?
Fri, 16 Jul 2021 01:05 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
विश्व के कई देशों में केस बढ़ने लगे हैं, इसे कैसे देखती हैं?
- दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'कई देशों में केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, तो कई देशों में तीसरी लहर ने कदम रख दिया है। भारत में भी तीसरी लहर को लेकर लोगों को सावधान किया जा रहा है। इससे बचने और रोकने के लिए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर ही है। इसके अलावा वैक्सीन जरूर लें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
बदलते मौसम में ठंडा-गरम से खांसी, बुखार आदि हो रहा है, लोग खुद ही दवा ले रहे हैं, कितना सही है?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'इस समय बुखार, खांसी आना सिर्फ कोविड-19 के ही नहीं बल्कि किसी दूसरे वायरस के भी लक्षण हो सकते हैं। सामान्य समय में भी देखते हैं कि कई लोगों में ठंडा पानी पीने या आइसक्रीम खाने से समस्या बढ़ जाती है। ऐसे लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। इन लोगों को पानी को या ठंडी चीज को नॉर्मल करके खाना चाहिए। जहां तक किसी को इस तरह के लक्षण आ रहे हैं, तो शुरुआत के तीन दिन क्रोसिन आदि बुखार की दवा ले सकते हैं। लेकिन अगर तीन दिन के अंदर लक्षण में आराम नहीं मिलता, तो तुरंत कोरोना की जांच कराएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना से लिवर की समस्या भी बढ़ गई है, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं बल्कि कई अन्य बीमारियों में भी लिवर में इंफ्लेमेशन (सूजन) शुरू हो जाता है और उसमें एक्यूट लिवर फेलियर हो जाता है। इसमें पीलिया समेत कई बीमारी हो सकती हैं। इससे ये समझना जरूरी है कि अगर किसी को पहले से लिवर से जुड़ी बीमारी है, हेपेटाइटिस है, तो कोरोना के समय में लिवर में सूजन बढ़ सकती है।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
बच्चों की वैक्सीन आने में कितना वक्त लगेगा?
- डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अभी वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। कई जगह दूसरे फेज का ट्रायल शुरू हो गया है। अभी तीसरा ट्रायल होगा। उसके परिणाम आ जाएंगे और वैक्सीन पर नजर रखने वाली टीम जब इसे अप्रूव करेगी, तभी वैक्सीन बच्चों को लगेगी। अभी मानकर चलिए कि तीन से पांच महीने लग सकते हैं।'