डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया में कहर मचाया। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक और भारत से लेकर रूस तक, लगभग हर जगह इस वायरस ने अपना खतरनाक रूप दिखाया। बात अगर भारत की ही करें तो यहां तो इस वायरस की दूसरी लहर ने पूरे हेल्थ सिस्टम को ही हिलाकर रख दिया। एक तरफ अस्पतालों में बेड की कमी, तो दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत ने नाजाने कितने मासूम लोगों की जान ले ली। हालांकि, मौजूदा समय में कोरोना के केसों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम पुरानी बातों को भूल जाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक तो कोरोना अभी भी हमारे बीच में है, तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अच्छी दिनचर्या का पालन करें
- कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि हम एक अच्छी दिनचर्या का पालन करें। सुबह जल्दी उठें, व्यायाम करें, हेल्दी नाश्ता करें, दोपहर में अच्छा खाना खाएं और रात को भी एक अच्छी डाइट लें। रात को समय पर सोएं और सुबह जल्दी उठें। यही आदत आपके बच्चों को भी फॉलो करनी चाहिए। किसी तरह की दिक्कत होने पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन-सी जरूरी
- कोरोना से अगर बचना है, तो हमारी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम विटामिन-सी से युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं। नींबू, संतरा, अनार, कीवी, तरबूज, अंगूर, सेब, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिल सकती है।
4 of 7
Double mask
- फोटो : istock
कोविड-19 के नियमों का पालन करें
- अगर कोरोना को मात देनी है, तो हमें कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। हम जब भी घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो हमें मास्क जरूर पहनना चाहिए। मास्क कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। वहीं, अगर हम डबल मास्क पहने तो ये सिंगल मास्क की जगह पर काफी असरदार माना जाता है। ध्यान रहे कि एक मास्क का ज्यादा इस्तेमाल न करें, और थोड़े-थोड़े समय पर इन्हें बदलते रहें।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- कोरोना वायरस हमारे शरीर में हाथों के जरिए पहुंच सकता है। इसलिए जरूरी है कि हाथों को साफ रखा जाए। हैंडवॉश, साबुन या फिर सैनिटाइजर के जरिए हाथों को साफ किया जाए। किसी से हाथ मिलाने से बचें, हो सके तो ग्लव्स का इस्तेमाल करें आदि।