प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें काफी जल्दी अपना शिकार बना लेती है। जैसे- कोरोना वायरस महामारी को ही ले लीजिए। पिछले काफी लंबे समय से ये वायरस हमारे बीच मौजूद है, और लोगों को परेशान कर रहा है। कोरोना ने हर किसी को अपनी सेहत के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। कमजोर इम्यूनिटी वालों को ये वायरस काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में लोगों ने अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भी काफी कुछ चीजें खाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही आपको कई अन्य फायदे भी दे सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इन फलों के बारे में।