{"_id":"60e04f168ebc3e9e92248a72","slug":"coronavirus-update-never-forget-these-covid-19-rules-to-avoid-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: कोरोना को हराना है तो इन बातों को नहीं भूलाना है, जानें कैसे रखें अपना और बच्चों का ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ध्यान दें: कोरोना को हराना है तो इन बातों को नहीं भूलाना है, जानें कैसे रखें अपना और बच्चों का ध्यान
कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया में कहर मचाया। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक और भारत से लेकर रूस तक, लगभग हर जगह इस वायरस ने अपना खतरनाक रूप दिखाया। बात अगर भारत की ही करें तो यहां तो इस वायरस की दूसरी लहर ने पूरे हेल्थ सिस्टम को ही हिलाकर रख दिया। एक तरफ अस्पतालों में बेड की कमी, तो दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत ने नाजाने कितने मासूम लोगों की जान ले ली। हालांकि, मौजूदा समय में कोरोना के केसों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम पुरानी बातों को भूल जाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक तो कोरोना अभी भी हमारे बीच में है, तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अच्छी दिनचर्या का पालन करें
कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि हम एक अच्छी दिनचर्या का पालन करें। सुबह जल्दी उठें, व्यायाम करें, हेल्दी नाश्ता करें, दोपहर में अच्छा खाना खाएं और रात को भी एक अच्छी डाइट लें। रात को समय पर सोएं और सुबह जल्दी उठें। यही आदत आपके बच्चों को भी फॉलो करनी चाहिए। किसी तरह की दिक्कत होने पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन-सी जरूरी
कोरोना से अगर बचना है, तो हमारी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम विटामिन-सी से युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं। नींबू, संतरा, अनार, कीवी, तरबूज, अंगूर, सेब, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Double mask
- फोटो : istock
कोविड-19 के नियमों का पालन करें
- अगर कोरोना को मात देनी है, तो हमें कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। हम जब भी घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो हमें मास्क जरूर पहनना चाहिए। मास्क कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। वहीं, अगर हम डबल मास्क पहने तो ये सिंगल मास्क की जगह पर काफी असरदार माना जाता है। ध्यान रहे कि एक मास्क का ज्यादा इस्तेमाल न करें, और थोड़े-थोड़े समय पर इन्हें बदलते रहें।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- कोरोना वायरस हमारे शरीर में हाथों के जरिए पहुंच सकता है। इसलिए जरूरी है कि हाथों को साफ रखा जाए। हैंडवॉश, साबुन या फिर सैनिटाइजर के जरिए हाथों को साफ किया जाए। किसी से हाथ मिलाने से बचें, हो सके तो ग्लव्स का इस्तेमाल करें आदि।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।