डॉ परवेश मलिक
फिजिशियन
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
देशभर में कोरोना वायरस की वजह से काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, अस्पतालों की हालत भी कुछ ज्यादा ठीक नजर नहीं आ रही है। दूसरी लहर की वजह से हमारे हेल्थ सिस्टम पर कितना दबाव पड़ा ये हर किसी ने देखा। ऐसे में अगर आपको बुखार आ रहा है या फिर कोरोना के हल्के प्रभाव नजर आ रहे हैं, तो विशेषज्ञों के मुताबिक आप घर पर रहकर भी खुद का बचाव कर सकते हैं और कोरोना को मात दे सकते हैं। तो चलिए आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को स्वस्थ कर सकते हैं।
2 of 7
खुद को घर वालों से अलग करें
- फोटो : istock
खुद को घर वालों से अलग करें
- आपको बुखार है या आप अस्वस्थ हैं तो आपको सबसे पहले खुद को घर वालों से अलग कर लेना चाहिए। आपको कोरोना की जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना है, बल्कि पहले ही आपको एक अलग कमरे में आइसोलेट हो जाना है और अपनी जरूरत के सामान को अपने पास ले लेना है। इससे आप खुद को तो बचाएंगे ही। साथ ही आप घर के लोगों को भी संक्रमित होने से बचा पाएंगे।
3 of 7
डॉक्टर से संपर्क में रहें
- फोटो : istock
डॉक्टर से संपर्क में रहें
- आइसोलेट होने के बाद आपको डॉक्टर के संपर्क में रहना है, उनसे फोन के जरिए सलाह लेनी है। डॉक्टर ही आपको बातएंगे की आपको क्या खाना है, कौन सी दवाएं लेनी है और कैसे आप खुद को जल्दी से जल्दी ठीक कर सकते हैं। मतलब ये कि आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई बातों को फॉलो करना है।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ऑक्सीजन लेवल जांचना जरूरी
- आपको अपना ऑक्सीजन लेवल भी समय-समय पर जांचते रहना है। इसमें आपकी मदद ऑक्सीमीटर कर सकता है। आपको सबसे पहले ऑक्सीमीटर को अपनी ऊंगली पर लगाना है, और फिर बटन दबाकर ऑक्सीजन के लेवल को स्क्रीन पर देखना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे न हो। अगर ये कम होता है तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
5 of 7
थर्मामीटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बुखार नापते रहें
- आपको अपने पास एक थर्मामीटर भी रखना है, जो आपकी मदद आपके बुखार को नापने यानी आपके शरीर के तापमान को जांचने में आपकी मदद करेगा। आपको हर 6 घंटे के अंतराल पर अपना बुखार नापते रहना है। अगर आपका बुखार लगातार तीन दिनों तका 101 डिग्री फॉरेनहाइड से ज्यादा बना रहता है, तो ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।