डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कोरोना वायरस की पहली लहर इतनी खतरनाक नहीं थी, जितनी कि दूसरी लहर। कोरोना की वजह से काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, और हर दिन ये वायरस काफी लोगों की जान भी ले रहा है। ये वायरस इतना खतरनाक है कि पलक झपकते ही ये व्यक्ति को पहले अपना शिकार बनाता है और फिर महज कुछ दिन के अंदर ही अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। बुखार आना, सिर दर्द, उल्टी आना जैसे लक्षण कोरोना के माने जाते हैं। ऐसे में हर किसी को मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी बनाकर रखने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर भी रोक है। लेकिन अगर आपको सूखी खांसी या बलगम वाली खांसी है, तो भी आपको खुद का ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि ये भी कोरोना का एक लक्षण ही होता है। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों में ये लक्षण नजर आता है। तो चलिए जानते हैं कि आप अपनी इस खांसी को कैसे ठीक कर सकते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दरअसल, कोरोना वायरस पर हुए कई अध्ययन बताते हैं कि जब कोई व्यक्ति कोरोना की चपेट में आता है, तो उसे सूखी या फिर बगलम वाली खांसी हो सकती है। इसलिए अगर आपको ये खांसी होती है तो फिर आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, आप घर पर कुछ तरीके अपनाकर इस खांसी को दूर कर सकते हैं। हालांकि, खांसी अगर कम नहीं हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
सूखी खांसी से बचने के तरीके:-
1. गुनगुने पानी का सेवन करें, और काफी मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटड रखें।
2. पानी को एक बार में पीने की जगह पर आप छोटे-छोटे घूंट लेकर पानी पी सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।
3. सूखी खांसी की वजह से गले में काफी दर्द और अन्य दिक्कतें होती हैं। ऐसे में आप अपने गले को किसी हॉट बैग या गर्म कपड़े की मदद से हल्का-हल्का सेक लगा सकते हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
4. सूखी खांसी में आराम पाने के लिए आप भाप ले सकते हैं। इसके लिए आप स्टीम इनहेलेशन मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. एक चम्मच शहद में थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। सुबह, शाम और रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से आपको जल्दी आराम मिल सकता है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बलगम वाली खांसी में ऐसे मिल सकता है आराम:-
1. गुनगुने पानी के अलावा आप हर्बल चाय और काढ़े का सेवन कर सकते हैं। ये सब आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं।
2. बलगम वाली खांसी में बलगम हमारे फेफड़ों में जमा होता है। ऐसे में इसे हल्का करने के लिए आपको दिन में कम से कम दो-तीन बार भाप लेनी चाहिए।