फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात के खाने के बाद यदि होती है एसिडिटी तो करके देखें इस चीज का सेवन

Tue, 08 Jun 2021 02:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 08 Jun 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
elaichi for after food acidity at night in hindi
आगे चलकर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

रात का खाना लेने के बाद एसिडिटी की समस्या होना कोई अच्छी बात नहीं है। धीरे-धीरे यह समस्या आपके पूरे सिस्टम को खराब कर सकती है लेकिन सभी के घर में मौजूद होने वाली एक छोटी सी चीज का सेवन यदि आप शुरू कर दें तो आप लोगों को इस तरह से कोई समस्या नहीं होगी और आप बेफिक्री के साथ रात का भोजन कर सकेंगे। इलायची का सेवन करने से सीने में होने वाली जलन में भी राहत मिलती है पर इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप रात के समय अधिक मसालेदार या तेल वाले भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। आगे चलकर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। रात में आप इलायची पाउडर को दूध में डालकर भी पी सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए रात में होने वाली एसिडिटी को मिलाने के अलावा इलायची के और भी कौनसे फायदे हैं।  

 

 

elaichi for after food acidity at night in hindi
आसानी से रात का भोजन कर सकेंगे - फोटो : pixabay

पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत
कई सारे लोग आजकल रात के खाने के बाद एसिडिटी से परेशान हैं। खराब दिनचर्या और गलत आहार के सेवन के कारण अपच, कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्याएं होती रहती हैं लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आपको जल्द ही इन सभी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिले तो खाने के बाद इलायची का सेवन शुरू कर दें। इलायची खाने से आप आसानी से रात का भोजन कर सकेंगे और आपको किसी प्रकार की कोई समस्या  नहीं होगी। आप बिना डरे रात का भोजन कर सकेंगे। 

elaichi for after food acidity at night in hindi
प्रमुख आयुर्वेदिक चूर्णों में भी इलायची का प्रयोग किया जाता है - फोटो : Pixabay

सर्दी और खांसी
सर्दी और खांसी होने पर भी आपके लिए इलायची का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा। मौसम बदलने के साथ सर्दी और खांसी होना बिल्कुल सामान्य है। सर्दी होने पर गले की खराश भी होती है जिसे कि इलायची खाकर मिटाया जा सकता है। सर्दी- खांसी को ठीक करने के लिए बनाए जाने वाले प्रमुख आयुर्वेदिक चूर्णों में भी इलायची का प्रयोग किया जाता है इसलिए इन समस्याओं के होने पर इलायची का सेवन जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
elaichi for after food acidity at night in hindi
इलायची की सुगंध से तो आपका मन ठीक होगा ही है - फोटो : Pixabay

तनाव
यदि आपको महसूस हो रहा है कि आप तनावग्रस्त हैं तो इलायची आपके लिए बहुत काम की है। इलायची की सुगंध से तो आपका मन ठीक होगा ही है। साथ ही यदि आप इलायची की चाय का सेवन करेंगे तब तो आपका दिमाग हल्का होगा और आप बेहतर महसूस करने लगेंगे। प्रतिदिन सवेरे इसका सेवन करने से खुद-ब-खुद आपका दिन बेहतर होने लगेगा इसलिए दो से तीन दिन के लिए इलायची का सेवन जरूर करें। 

विज्ञापन
elaichi for after food acidity at night in hindi
ये बहुत लाभदायक साबित होता है - फोटो : pixa

नपुंसकता 
इलायची महिलाओं और पुरुषों में संभोग के प्रति इच्छाओं को बढ़ाती है। इसमें कामोत्तेजक गुण पाए जाते हैं इसलिए यदि आप किसी तरह समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो प्रतिदिन इलायची का सेवन शुरू करें। जल्द ही आप अपने जीवन में अंतर देख सकेंगे। रात में सोने से पहले इलायची पाउडर वाला दूध जरूर पिएं, ये बहुत लाभदायक साबित होता है। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed