फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: कोरोना काल में अंगूर का सेवन करना हो सकता है लाभकारी, छुपे हैं गजब के फायदे

Mon, 24 May 2021 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 May 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Consuming grapes in the Corona period can be beneficial these are the benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

इस कोरोना काल में सबसे बड़ा चैलेंज जो है, वो है खुद को स्वस्थ रखना। वहीं, गर्मियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में इस समय रसीले फलों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये फल आपको फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करते हैं और इन्हीं में से एक फल है अंगूर। अंगूर में प्रोटीन, कॉपर, फाइबर, फोलेट, आयरन, विटामिन- सी, एक और बी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अंगूर का सेवन करके हम अपने शरीर को कई अनचाहे फायदे पहुंचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अंगूर का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं।

coronavirus update Consuming grapes in the Corona period can be beneficial these are the benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए

  • अंगूर में विटामिन-सी, बी6 और आयरन पाया जाता है और ये पोषक तत्व हमारी इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं, ये संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। ऐसे में इस कोरोना काल में अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं, तो आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
coronavirus update Consuming grapes in the Corona period can be beneficial these are the benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थकावट दूर करने के लिए

  • इस कोरोना काल में लोगों को थकान होने की काफी शिकायत हो रही है। फिर चाहे वो कोरोना से संक्रमित हो या फिर वायरल फीवर से। ऐसे में आपकी इस थकान को दूर करने में आपकी मदद अंगूर कर सकता है। अंगूर में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, विटामिन, आयरन, कॉपर और फास्फोरस हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं, जिसे हमें थकान से लड़ने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Consuming grapes in the Corona period can be beneficial these are the benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

  • कोरोना काल में जो लोग पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उनके लिए खतरा बाकी लोगों से ज्यादा है। इसमें डायबिटीज से पीड़ित लोग भी शामिल हैं। वहीं, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अंगूर आपकी मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-डायबिटिक गुण काफी लाभ देते हैं। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
coronavirus update Consuming grapes in the Corona period can be beneficial these are the benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय रोग में लाभकारी

  • वहीं, मौजूदा समय में हृदय से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी लोगों पर काफी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इन लोगों को अंगूर का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। अंगूर में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड और रेस्वेराट्रोल हृदय रोग से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन करने से फायदा मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed