आचार्य मनीष
आयुर्वेद आचार्य, शुद्धि आयुर्वेद
कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की किल्लत ने लोगों के सामने दोहरी चिंता खड़ी कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। ऐसे में हमें जरूरत है कि हम इससे बचकर रहें, अपने घरों में रहें और बिना काम के बाहर न निकलें। साथ ही हमें अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करना होगा, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस वायरस से ज्यादा खतरा है। तो चलिए आपको इम्यूनिटी को मजबूत करने के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकता है।
2 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
दरअसल, आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद तुलसी कर सकती है। तुलसी के पत्ते में अधिक मात्रा में आयरन, क्लोरोफिल, पोटेशियम, कैटरीन, मैग्नीशियम, विटामिन- सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये सभी हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं।
3 of 6
शहद के फायदे
- फोटो : iStock
तुलसी के पत्ते के साथ आपकी मदद दो और चीजें कर सकती हैं, वो है शहद और करी पत्ता। शहद में मुख्य रूप से फ्रक्टोज की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यही नहीं, शहद में नायसिन, विटामिन बी-6, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, राइबोफ्लेविन, एमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
4 of 6
Curry leaves
- फोटो : istock
वहीं, अब बात करते हैं करी पत्ते की। करी पत्ते में पाए जाने वाले विटामिन-ए और विटामिन सी हमारे शरीर को कई लाभ देते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो हमें लाभ देने का काम करते हैं।
5 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बना सकते हैं आयुर्वेदिक पेस्ट
- तुलसी के पत्तों का आप आयुर्वेदिक पेस्ट बना सकते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको 10 से 15 करी पत्ते, एक चम्मच शहद और 20 से 30 तुलसी के पत्ते चाहिए।