कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लक्षणों और जटिलताओं की सूची बढ़ती ही जा रही है। इसने न केवल समाज में सबसे कमजोर लोगों को प्रभावित किया है, बल्कि इसने युवा आबादी पर भी गंभीर असर डाला है। ऐसे समय में प्रत्येक लक्षण को हल्के या गंभीर रूप से नोट करना महत्वपूर्ण है, ताकि प्रारंभिक अवस्था में वायरस का पता लगाया जा सके और दूसरों के जीवन को खतरे में डाले बिना इसका इलाज किया जा सके। बुखार, खांसी और गंध और स्वाद का चले जाना, कोरोना के सबसे अधिक प्रचलित लक्षण हैं, लेकिन अब इसके नए लक्षण भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं कोरोना के नए लक्षण के बारे में, जिसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
{"_id":"608a95643bb1f72c570227e9","slug":"coronavirus-symptoms-in-hindi-hoarse-voice-can-be-a-sign-of-covid-19-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: आवाज में यह बदलाव भी हो सकता है कोरोना का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: आवाज में यह बदलाव भी हो सकता है कोरोना का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Thu, 29 Apr 2021 04:54 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के लक्षण
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना आवाज पर भी डालता है असर
- कोविड सिंपटम स्टडी ऐप (COVID Symptom study app) के मुताबिक, कई लोगों ने कोरोना से संक्रमित होने के बाद अपनी आवाज में परिवर्तन की सूचना दी है। लाखों ऐप योगदानकर्ताओं के डेटा से पता चला है कि कर्कश आवाज कोविड-19 का एक लक्षण हो सकता है।
कोरोना वायरस के लक्षण
- फोटो : iStock/Amar Ujala
कर्कश आवाज, मतलब कोरोना?
- ऐप के पीछे मौजूद शोधकर्ताओं की टीम के मुताबिक, कर्कश आवाज कोविड-19 का एक असामान्य लक्षण है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ब्रिटेन में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई कर्मचारियों ने अपनी बीमारी की शुरुआत के बाद कर्कश आवाज का अनुभव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसे न करें नजरअंदाज
- हालांकि कर्कश आवाज आपकी आवाज में एक प्राथमिक परिवर्तन है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। अध्ययन के मुताबिक, कुछ लोगों को अपनी आवाज टेढ़ी-मेढ़ी और कर्कश लग सकती है, जबकि कुछ लोगों को अपनी आवाज अधिक शांत और भारी लग सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- शोधकर्ता कहते हैं, 'हम जानते हैं कि कोरोना वायरस हमारे श्वसन तंत्र के ऊतकों को प्रभावित करता है, जिनमें से आवाज बॉक्स यानी स्वर यंत्र भी एक हिस्सा है। यह बताता है कि कुछ लोगों को अपने संक्रमण के दौरान कर्कश आवाज क्यों आती है।' उनका कहना है कि अगर आपको इस तरह की कोई समस्या हो रही है, तो आपको कोरोना की जांच जरूर करा लेनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आप संक्रमित हैं या नहीं।