डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी लोगों को संक्रमित कर रही है। मौजूदा समय में देश में हर दिन लाखों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं, और हजारों में लोगों की जान भी जा रही है। ऐसे में लोगों को घर पर ही रहने और मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा इस वायरस से बचने के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए भी कहा जा रहा है। बिना डरे हुए अपनी बारी आने पर लोग वैक्सीन लगाने काफी संख्या में सेंटर्स पर पहुंच भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी वैक्सीन लेने की सोच रहे हैं, तो टीका लगवाने के बाद आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक-दो दिन आराम करें
- आप कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं, तो इसके तुरंत बाद काम पर जाने की जगह आप एक-दो दिन आराम कर सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे बाद इसके साइड इफेक्ट नजर आते हैं। ऐसे में आपको एक-दो दिन तक आराम करते हुए अपना ध्यान रखना चाहिए, और जब आप स्वस्थ महसूस करें तब आप काम पर लौट सकते हैं।
3 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें
- अगर आपने अभी वैक्सीन की पहली डोज ली है तो आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए। वैक्सीन लगवान के कम से कम तीन दिन तक सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही बाहर के खाने से भी बचना चाहिए।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मास्क है जरूरी
- माना आप कोरोना वैक्सीन की पहली या दोनों डोज ले चुके हैं, लेकिन आपको मास्क पहनना बिल्कुल नहीं छोड़ना है। जब भी आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो पहले की तरह मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इन चीजों को आपको वैक्सीन लगवाने के बाद भी नहीं भूलना है।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अच्छा आहार लें
- कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आपको एक अच्छा आहार लेना है। आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां और नट्स को जरूर शामिल करें। साथ ही इस गर्मी के मौसम में आपको पानी भी खूब पीना चाहिए, ताकि आप खुद को हाइड्रेटेड रख पाएं।