कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से भारत में काफी संक्रमित सामने आ रहे हैं। हर दिन ये आंकड़ा लाखों की संख्या को छू रहा है। ऐसे में लोगों को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है और सरकार द्वारा बनाई गई कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन हाल ही में यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी की तरफ से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस वायरस से बचने के लिए 6 फीट की दूरी भी काफी नहीं है। इस अध्ययन में कोरोना वायरस को लेकर कई और अहम बातें बताई गई हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
अलर्ट: कोरोना वायरस से बचने के लिए 6 फीट की दूरी भी काफी नहीं, सीडीसी ने बताई ये नई बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा से फैल सकता है कोरोना
- दरअसल, सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि कोरोना वायरस संक्रमण हवा से भी फैलता है। वहीं, सीडीसी की रिपोर्ट बताती है कि जब कोरोना से संक्रमित व्यक्ति सांस छोड़ता है, तो इस दौरान उसके मुंह से कुछ नैनो पार्टिकल बाहर निकलते हैं और कुछ देर तक ये हवा में रहते हैं। ऐसे में ये थोड़ी दूरी पर खड़े दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकते हैं।
6 फीट की दूरी काफी नहीं
- वही, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए छह फीट की दूरी भी काफी नहीं है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति सांस छोड़ता है तो उसके द्वारा वो व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है जो उस जगह पर मौजूद है और इसमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो व्यक्ति 6 फीट की दूरी पर है या फिर नजदीक पर। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि नौनो पार्टिकल एक अवधि तक हवा में बने रह सकते हैं।
भीड वाली जगहों में ज्यादा खतरा
- सीडीसी द्वारा जारी की गई ये रिपोर्ट बताती है कि ये वायरस उन जगहों पर काफी तेजी से फैल सकता है, जहां पर भीड़ ज्यादा है। फिर चाहे ये जगह किसी कमरे में हो या फिर कहीं बाहर। जब संक्रमित व्यक्ति सांस लेता है तो उसके द्वारा वायरस हवा में कुछ देर तक मौजूद होता है। इसके बाद ये वायरस स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करके उसे भी अपना शिकार बना सकता है।
मास्क बेहद जरूरी
- ये बात शुरू से कही जा रही है कि कोरोना वायरस से अगर बचकर रहना है, तो मास्क जरूर पहनें। वहीं, अब तो दो मास्क पहनने तक के लिए कहा जा रहा है। जब भी किसी जरूरी काम से बाहर जाएं, तो मास्क जरूर पहनें, ताकि आप खुद भी और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचा सकें।
स्रोत और संदर्भ:
CDC
https://www.cdc.gov/
अस्वीकरण नोट: यह लेख यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी की संक्रमण को लेकर नई गाइडलाइंस और कई अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अध्ययन में बताई गई किसी भी दवा या उपचार के लिए अमर उजाला दावा नहीं करता है, आपके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।