कोरोना वायरस के बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लोगों के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। भारत और अमेरिका जैसे देश कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित होने वाले देशों में शामिल हैं। आने वाले समय में दोनों देश मिलकर आयुवेर्दिक औषधियों का ट्रायल करेंगे। भारत में पहले से भी आयुष मंत्रालय की ओर से कोरोना के इलाज के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का ट्रायल चल रहा है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के मुताबिक, भारत और अमेरिका में आयुष चिकित्सक और शोधकर्ता कोरोना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का संयुक्त रूप से क्लिनिकल परीक्षण शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
{"_id":"5f08297b566b6972152ac516","slug":"coronavirus-treatment-by-ayurveda-india-and-usa-to-clinical-trial-of-ayurvedic-drugs-ashwagandha-mulethi-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Ayurvedic Medicine: भारत और अमेरिका मिलकर करेंगे कोरोना की आयुर्वेदिक दवाओं का ट्रायल ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Ayurvedic Medicine: भारत और अमेरिका मिलकर करेंगे कोरोना की आयुर्वेदिक दवाओं का ट्रायल
Fri, 10 Jul 2020 02:18 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
आयुर्वेद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- बीते बुधवार को प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों, विद्वानों और डॉक्टरों के समूह से डिजिटल संवाद में राजदूत संधू ने कहा है कि संस्थागत भागीदारी के व्यापक नेटवर्क से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में दोनों देशों के वैज्ञानिक समुदाय एक साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिक इस मोर्चे पर ज्ञान और अनुसंधान के संसाधनों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
आयुर्वेद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
- संधू ने कहा है कि आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए हमारे संस्थान संयुक्त शोध, शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए एक साथ आ गए हैं। दोनों देशों के आयुर्वेदिक चिकित्सक और शोधकर्ता कोविड-19 के खिलाफ बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का संयुक्त क्लिनिकल परीक्षण शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- भारतीय दवा कंपनियां किफायती दवाओं और टीके बनाने में अग्रणी हैं और इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाएंगी। राजदूत संधू के मुताबिक, अमेरिका स्थित संस्थानों के साथ भारतीय दवा कंपनियों की तीन साझेदारी चल रही हैं। इससे न केवल अमेरिका और भारत को फायदा मिलेगा बल्कि दुनियाभर के लाखों लोगों को भी लाभ मिलेगा जिन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की जरूरत है।
विज्ञापन
आयुर्वेद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- मालूम हो कि आयुष मंत्रालय की ओर से भी चार आयुष दवाओं का कोरोना के मरीजों पर ट्रायल चल रहा है। सीएसआईआर के साथ मिलकर आयुष मंत्रालय यह ट्रायल कर रहा है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने पिछले दिनों बताया था कि स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर के साथ तीन तरह के अध्ययन किए जा रहे हैं। इनमें से एक चार दवाओं के जरिए कोविड के मरीजों पर ट्रायल शामिल है। जबकि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुष उत्पादों का भी अध्ययन इसमें शामिल है।