फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग में भारत को एक और कामयाबी, इस थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की मिली मंजूरी

Fri, 17 Jul 2020 03:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Treatment breakthrough: Indian Pharma Company zydus cadila get Clinical trial of Covid 19 Therapy
Coronavirus Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख पार कर चुका है। हालांकि राहत की बात है कि इससे ठीक होने वालों की संख्या भी यहां तेजी से बढ़ रही है। पहले के मुकाबले भारत की रिकवरी दर काफी बढ़ी है। कोरोना से जंग में जूझ रहे भारत में दो वैक्सीन (भारत बायोटेक और जायडस कैडिला कंपनी द्वारा) का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी वैक्सीन उपलब्ध होगी। इस बीच एक बड़ी खबर ये आ रही है कि जायडस कैडिला कंपनी को कोविड-19 के इलाज के लिए एक खास थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिल गई है। 

Coronavirus Treatment breakthrough: Indian Pharma Company zydus cadila get Clinical trial of Covid 19 Therapy
पेरू में मरीजों की देखभाल के लिए तैनात चिकित्सा कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI
  • इस थेरेपी का क्लीनिकल ट्रायल मेक्सिको में होना है। इस बारे में दवा बनाने वाली भारतीय कंपनी जायडस कैडिला ने शुक्रवार को कहा कि उसे कोविड-19 के इलाज के लिए अपनी जैविक चिकित्सा "पेगाइलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा -2 बी" के क्लीनिकल परीक्षण की अनुमति मिल गई है। मेक्सिको के नियामक प्राधिकरण कोफेप्रिस ने कंपनी को इसकी मंजूरी दी है।
Coronavirus Treatment breakthrough: Indian Pharma Company zydus cadila get Clinical trial of Covid 19 Therapy
नई दिल्ली में एक आइसोलेशन वार्ड के अंदर पीपीई किट पहने हुए स्वास्थ्य कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI

अमेरिका के साथ मिलकर भी कर रही है काम

  • कंपनी ने कहा कि उसने भारतीय औषधि महानियंत्रक से भी इसके परीक्षण के लिए मंजूरी मांगी है। इस संबंध में कंपनी अमेरिका के औषधि नियामक यूएसएफडीए के साथ मिलकर भी काम कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Treatment breakthrough: Indian Pharma Company zydus cadila get Clinical trial of Covid 19 Therapy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कंपनी ने बताया कि उसे कोविड-19 के इलाज के लिए मेक्सिको के चिकित्सा नियामक कोफेप्रिस से जैविक चिकित्सा "पेगाइलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा-2 बी (पेगीहेप टीएम)" का क्लीनिकल परीक्षण करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी को इससे पहले कोफेप्रिस ने कोविड-19 के प्रबंधन में डेसीडुस्टैट के परीक्षण की भी मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन
Coronavirus Treatment breakthrough: Indian Pharma Company zydus cadila get Clinical trial of Covid 19 Therapy
शोध(फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
  • कोविड-19 के इलाज में ये थेरेपी अगर कारगर होती है तो यह कोरोना वायरस से जंग में जीत के लिए एक बड़ी उम्मीद होगी। मालूम हो कि जायडस कैडिला कंपनी ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक वैक्सीन भी तैयार की है, जिसे भारतीय शीर्ष दवा नियामक ने ह्यूमन ट्रायल की अनुमति दे दी है। कंपनी भारत में इस वैक्सीन का ट्रायल कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed