फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अगले 20 साल तक होता रहेगा कोरोना का संक्रमण, वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम का दावा

Fri, 23 Oct 2020 02:43 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus to continue next 20 years, Shocking Claim by Covid vaccine company Serum institute CEO Adar Poonawalla
- फोटो : Social Media @AdarPoonawala

कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। दुनिया की कई कंपनियां और शोध संस्थान वेक्सीन बनाने में लगी हुई है। इस बीच दुनिया की अग्रणी वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट का दावा है कि कोरोना महामारी जल्दी खत्म नहीं होने वाली, बल्कि इसका संक्रमण अगले दो दशक तक होता रहेगा। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने एक बिजनेस वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि दुनिया में कोरोना का संक्रमण अगले 20 साल तक होता रहेगा और तबतक कोरोना वैक्सीन की जरूरत भी रहेगी। 

Coronavirus to continue next 20 years, Shocking Claim by Covid vaccine company Serum institute CEO Adar Poonawalla
Coronavirus - फोटो : iStock

कोरोना वैक्सीन की जरूरत पर बिजनेस टूडे वेबसाइट से बातचीत करते हुए अदार पूनावाला ने कहा कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं देखा गया है कि किसी वैक्सीन की जरूरत एक ही बार में खत्म हो गई हो। उन्होंने फ्लू, निमोनिया, पोलियो, चेचक आदि बीमारियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी बीमारियों की वैक्सीन कई सालों से चल रही है, इनमें से कोई वैक्सीन अभी बंद तो नहीं हुई है। कोविड की वैक्सीन पर भी उन्होंने ऐसा ही कहा। 

Coronavirus to continue next 20 years, Shocking Claim by Covid vaccine company Serum institute CEO Adar Poonawalla
Coronavirus - फोटो : iStock

पूनावाला ने कहा कि यदि 100 फीसदी आबादी का भी टीकाकरण कर दिया जाए तो भी कोविड-19 वैक्सीन की जरूरत खत्म नहीं होगी। उन्होंने तर्क दिया कि वैक्सीन कोई ठोस वैज्ञानिक उपाय नहीं है। यह केवल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है। आपमें बीमारी से लड़ने की एंटीबॉडी पैदा कर सकता है। यह आपको बीमारी से बचाता है, लेकिन 100 फीसदी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus to continue next 20 years, Shocking Claim by Covid vaccine company Serum institute CEO Adar Poonawalla
Coronavirus infection - फोटो : Pixabay

उन्होंने कहा कि वैक्सीन 100 फीसदी मामलों में बीमारी के संक्रमण से नहीं बचा सकता। यदि 100 फीसदी लोगों को भी वैक्सीन लगा दी जाए, फिर भी इसकी जरूरत बनी रहेगी। मालूम हो कि सीरम इंडिया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की रिसर्च पर कोविशील्ड नाम से वैक्सीन बना रही है। वैक्सीन अभी तीसरे चरण के ट्रायल में है और सफलता के करीब है।

विज्ञापन
Coronavirus to continue next 20 years, Shocking Claim by Covid vaccine company Serum institute CEO Adar Poonawalla
Coronavirus Vaccine - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter

मालूम हो कि सीरम इंस्टिट्यूट कंपनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की शोध पर तैयार वैक्सीन को कोविशील्ड (Covishield) नाम से लॉन्च करने वाली है। यह नॉन-रेप्लिकेटिंग वायरल वेक्टर वैक्सीन है। एस्ट्राजेनेका से करार के तहत भारत में पुणे की कंपनी सीरम इसे तैयार कर रही है। यह वैक्सीन तीसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल से गुजर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed