फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश में तैयार हो रही महज 225 रुपये की जांच किट, 15 मिनट में बता देगी कोरोना है कि नहीं

Sun, 29 Mar 2020 06:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus test kit cheapest price made in bangladesh result only in 15 minutes of covid 19
researc

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश और दुनिया के वैज्ञानिक इसकी जांच से लेकर इलाज और वैक्सीन विकसित किए जाने को लेकर रिसर्च में लगे हैं। इसकी दवा और वैक्सीन तैयार करने को लेकर अलग-अलग कंपनियों और वैज्ञानिकों की ओर से जल्द तैयार करने का दावा किया जा रहा है। इस बीच भारतीय वैज्ञानिक मीनल दखावे ने कोरोना की जांच के लिए बहुत सस्ती किट तैयार की है। वहीं बांग्लादेश में भी वैज्ञानिक बेहद सस्ते और कम समय में परिणाम बताने वाले किट तैयार करने का दावा कर रहे हैं। दावा है कि यह किट महज 15 मिनट में कोरोना की जांच कर रिजल्ट बता देगी।   

coronavirus test kit cheapest price made in bangladesh result only in 15 minutes of covid 19

बांग्लादेश के दावे के बीच इधर भारत में जांच किट तैयार है। भारतीय महिला वैज्ञानिक मीनल दखावे भोसले ने महज 1200 रुपये में एक टेस्टिंग किट तैयार की है, जो करीब 4500 रुपये वाली विदेशी टेस्टिंग किट की तुलना में काफी सस्ती है। दावा है कि यह किट कोरोना वायरस संक्रमण की जांच ढाई घंटे में कर लेती है, जबकि विदेशी किट को जांच में छह-सात घंटे लग जाते हैं। महिला वायरोलॉजिस्ट ने मीनल अपने बच्चे को जन्म देने से महज कुछ घंटे पहले तक लगातार काम करके जांच किट तैयार की।

coronavirus test kit cheapest price made in bangladesh result only in 15 minutes of covid 19

वहीं, बांग्लादेश की सरकार ने भी वहां बनाए गए किट के उत्पादन की अनुमति दे दी है। बांग्लादेश ने जो किट बनाया है, उसकी लागत महज तीन डॉलर यानी करीब 225 भारतीय रुपये हैं। बांग्लादेश के वैज्ञानिकों के एक दल ने देश और दुनिया में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए आनन-फानन में मेहनत कर यह किट तैयार किया है। इस किट को तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि यह किट 15 मिनट में परिणाम बता देगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि तीन डॉलर  वाले किट के ज्यादा उत्पादन होने पर लागत और कम हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus test kit cheapest price made in bangladesh result only in 15 minutes of covid 19

किट की गुणवत्ता पर संशय के बावजूद वहां की सरकार ने इसके ज्यादा उत्पादन की अनुमति दे दी है। सरकार का मानना है कि कमसे कम इसके उपलब्ध होने से सीमित जांच सुविधा की परेशानी झेल रहे स्वास्थ्यकर्मियों को कुछ तो राहत मिलेगी। चीन में जो किट तैयार हुआ है, उसे दुनिया के कई देश मंगा रहे हैं, लेकिन चीन के आश्वासन के बाद भी बांग्लादेश को कोरोना से लड़ने की मदद पहले भारत से ही मिली। इसलिए बांग्लादेश अपने पड़ोसी भारत से हर जानकारी साझा भी कर रहा है। 

विज्ञापन
coronavirus test kit cheapest price made in bangladesh result only in 15 minutes of covid 19
रिसर्च - फोटो : demo pic

कैसे काम करेगा किट
इस किट के बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि यह शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले श्वेत रक्त कणों की स्थिति का अध्ययन करता है। यह पता किया जाता है कि क्या शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए श्वेत रक्त कण प्रतिरोधक तैयार कर रहे हैं! इससे तुरंत ही रिपोर्ट पाना आसान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed