फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस के बारे में 10 जरूरी बातें जो आप नहीं जानते

Sun, 29 Mar 2020 03:59 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
All about Coronavirus symptoms prevention and treatment you need to know Covid 19
कोरोना वायरस के बारे में - फोटो : PTI

दुनिया के ज्यादातर देश लॉकडाउन में हैं। कई देशों ने अपने यहां कर्फ्यू लगा दिया है। लगभग देशों ने अपनी सीमा को बंद कर दिया है। क्या जमीन क्या आसमान सब कुछ बंद। लोग घरों में कैद हैं। लग रहा है कितना वक्त या अरसा गुजर चुका है इस तरह रहते हुए। दुनिया को कोरोना वायरस के बारे में अभी कुछ महीनों पहले यानी बीते साल दिसंबर में ही पता चला था।



दुनिया भर के वैज्ञानिक शोधकर्ता इस वायरस के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं ताकि इसके लिए वैक्सीन बनाया जा सके। लेकिन वैक्सीन अभी दूर की बात है। दुनिया को तो अभी इस वायरस के बारे में ही बहुत कम जानकारी है। बहुत सी बातें हैं जिनके जवाब नहीं मिले हैं। लेकिन इन जवाबों को तलाशने का काम सिर्फ वैज्ञानिक या शोधकर्ता नहीं कर रहे। घर में बैठा हर शख्स अपने-अपने स्तर पर इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा है।

All about Coronavirus symptoms prevention and treatment you need to know Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से अब तक कितने लोग संक्रमित हुए हैं ?
यह सबसे आम लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। दुनिया भर में सिर्फ संक्रमण के मामलों की बात करें तो छह लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि मरने वालों का आँकड़ा 30 हजार के पार पहुंच चुका है। लेकिन क्या ये बिल्कुल सटीक आंकड़े हैं?

शायद नहीं। बहुत हद तक संभव है कि संक्रमित मामलों का सिर्फ एक अंश मात्र हो। इन आँकड़ों पर यकीन करना उस दशा में मुश्किल हो जाता है जब हम उन मामलों के बारे में सोचते हैं जो सामने नहीं आए हैं। ऐसे मामले जिनमें कोई शख्स संक्रमित तो है लेकिन उसमें इस संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा। ना ही उन्हें किसी तरह की कमजोरी महसूस हो रही है और ना दूसरा कोई लक्षण।

एंटीबॉडी टेस्ट ईजाद करने के बाद ही शोधकर्ता ये देख पाएंगे कि किसी में वायरस है या नहीं। इसके बाद ही कहीं जाकर हम ये पता कर पाएंगे कि कोरोना वायरस ने कितने लोगों को और कितनी आसानी से अपना शिकार बनाया।

All about Coronavirus symptoms prevention and treatment you need to know Covid 19

आखिर यह कितना खतरनाक है?
जब तक हमें ये जानकारी नहीं है कि संक्रमण के कुल मामले कितने हैं, तब तक कोविड 19 की सटीक मृत्यु दर निकालना असंभव है। फिलहाल जो आकलन किया जा रहा है, उसके मुताबिक, कोरोनोवायरस से संक्रमित होने वाले कुल लोगों में से एक फीसदी लोगों की मौत हो रही है। लेकिन अगर ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा होगी जिनमें लक्षण स्पष्ट नहीं हैं तो इसके आधार पर निकाली गई मृत्यु दर कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
All about Coronavirus symptoms prevention and treatment you need to know Covid 19

सामान्य लक्षणों के अलावा क्या हो सकते हैं संभावित लक्षण
अगर कोरोना वायरस के सामान्य लक्षणों की बात करें तो इसमें बुखार और सूखी खांसी होती है। अगर आपको ये लक्षण खुद में दिखें तो संभव है कि आप पॉजीटिव हो सकते हैं। कुछ मामलो में गले में खराश, सिर दर्द और डायरिया की शिकायत भी पायी गई थी, जिसके बाद टेस्ट कराने पर रिजल्ट पॉजिटिव आया।

हाल के दिनों में एक और लक्षण सामने आया है
बहुत से लोगों ने बताया कि उन्हें किसी भी चीज की गंध समझ नहीं आ रही थी। यानी ये भी एक लक्षण है। लेकिन सबसे अहम सवाल यह है कि क्या हल्की या सामान्य सर्दी के लक्षण जैसे नाक बहना और छींकना भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं? दरअसल कुछ मामले इन लक्षणों के साथ भी सामने आए हैं। कई शोधों के मुताबिक, ऐसा भी हो सकता है कि कोई शख्स संक्रमित हो लेकिन उसमें कोई लक्षण नजर ना आए और उसे पता ही ना चले कि वो संक्रमित है।

विज्ञापन
All about Coronavirus symptoms prevention and treatment you need to know Covid 19

बच्चे किस तरह इस वायरस को फैलाने में मदद कर रहे हैं?
अभी तक यही कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों को है लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि यह बच्चों को नहीं हो सकता। कोरोना वायरस संक्रमण बच्चों को भी हो सकता है। हालांकि उनमें संक्रमण बेहद धीमा पाया गया है और अभी तक दुनिया भर में बच्चों के मरने के मामले भी कम ही आए हैं।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस वायरस के प्रसार में बच्चों की भूमिका बेहद अहम है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि बच्चे अक्सर अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों से मिलते (पार्क और प्लेग्राउंड में खेलने के दौरान) हैं। इस वायरस के मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे इसे किस स्तर तक फैला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed