फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: आयुर्वेद के जरिए कोरोना को दें मात, जानें इम्यूनिटी बढ़ाने और बचाव से लेकर इलाज तक के उपाय

Wed, 07 Oct 2020 01:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 07 Oct 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus symptoms, prevention and treatment by Ayurveda protocol, Ayush and health ministry covid 19 guidelines
आयुर्वेद - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इससे जारी जंग में सफलताएं भी मिल रही हैं। हालांकि इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पाया है। भारत में तीन वैक्सीन कैंडिडेट्स कामयाबी के करीब हैं और आने वाले कुछ महीनों में इन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है। कोरोना के इलाज के लिए पहले जहां दवाएं उपलब्ध नहीं थी, अब हल्के और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के लिए कई दवाएं भी उपलब्ध हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से जंग में आयुर्वेद की भी अहम भूमिका रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कोविड के क्लीनिकल मैनेजमेंट के लिए प्रोटोकॉल जारी करते हुए आयुर्वेदिक औषधियों के इस्तेमाल की बात कही। आइए जानते हैं, आयुर्वेद के जरिए आप कैसे कोरोना को मात दे सकते हैं।

Coronavirus symptoms, prevention and treatment by Ayurveda protocol, Ayush and health ministry covid 19 guidelines
डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए दिशानिर्देश में  कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज, खानपान संबंधी उपाय, आयुष-64 दवा, अश्वगंधा, त्रिफला, मुलेठी आदि औषधियों और के इस्तेमाल की बात कही गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अश्वगंधा, मुलेठी, लौंग, आयुष-64 जैसी आयुर्वेदिक औषधियां कोरोना से बचाव में कारगर साबित हुई हैं। बीमारियों से बचाव और उनके इलाज के ये पारंपरिक तरीके कोरोना से भी सुरक्षा देते हैं। 

Coronavirus symptoms, prevention and treatment by Ayurveda protocol, Ayush and health ministry covid 19 guidelines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बिना लक्षण और हल्के लक्षणों वाले मरीज क्या करें?

  • ऐसे मरीज आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से 15 दिन तक दिन में दो बार गर्म पानी के साथ अश्वगंधा का चूर्ण लें।  
  • गर्म पानी के साथ 375 मिलीग्राम गुडुची और पिप्पली के अलावा 500 मिलीग्राम की आयुष-64 टैबलेट दिन में दो बार लें। 
  • 15 दिन तक ऐसा करें। सांस लेने में तकलीफ न हो या ऑक्सीजन का स्तर कम न हो तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लें। 
  • इन दवाओं के साथ खानपान संबंधी नियमों और अन्य तमाम जरूरी एहतियातों का ध्यान रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus symptoms, prevention and treatment by Ayurveda protocol, Ayush and health ministry covid 19 guidelines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संक्रमण से बचाव के लिए और इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए क्या करें?

  • सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई का ख्याल रखें। मास्क का नियमित इस्तेमाल करें। भीड़भाड़ से यथासंभव बचें।
  • गर्म पानी में एक चुटकी नमक और हल्दी डालकर गरारे करें। त्रिफला और मुलेठी को भी पानी में उबालकर गरारे करना फायदेमंद है।
  • षडबिन्दु, तिल का तेल, अणु तेल या नारियल का तेल की बूंदें नाक में डालना चाहिए। गाय के घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • यूकेलिप्टस का तेल, अजवाइन या फिर पुदीने को पानी में डालकर दिन में एक बार भाप लेना चाहिए

विज्ञापन
Coronavirus symptoms, prevention and treatment by Ayurveda protocol, Ayush and health ministry covid 19 guidelines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसा हो खानपान?

  • ताजा, गर्म खाना खाएं। भोजन संतुलित हो, इसका ध्यान रखें। दिन में एक बार आयुष काढ़ा लें। 
  • अदरक, जीरा, धनिया, तुलसी की पत्ती डालकर उबाले गए पानी को पीना चाहिए।
  • आधा चम्मच हल्दी 150 एमएल गर्म दूध में डालकर रात में पीना चाहिए। (अपच की समस्या न हो तो)
  • छह से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। गाइडेंस के साथ योगासन करें या कसरत करें। 
  • योग और आसन करने से भी सांस संबंधी समस्याएं ठीक होती है, तनाव कम होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed