कोरोना वायरस से धीरे-धीरे लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके नए स्ट्रेन ने परेशानियां और भी बढ़ा दी है। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से तो भारत में सैकड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा यह अमेरिका और अन्य कई देशों में भी फैल चुका है। पिछले कई दिनों से यह उठ रहा है आखिर इस नए स्ट्रेन के लक्षण क्या है? ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के एक अध्ययन के मुताबिक, खांसी, थकान, गले में खराश और मांसपेशियों में दर्द ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के 'अधिक सामान्य' लक्षण हो सकते हैं। यह अध्ययन इंग्लैंड में पॉजिटिव पाए गए छह हजार लोगों के रैंडम (बेतरतीब) सैंपल पर आधारित है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
चूंकि स्वाद और गंध की क्षमता का नुकसान भी कोरोना वायरस के लक्षण हैं, लेकिन अध्ययन के मुताबिक वायरस के नए स्वरूप के साथ लोगों के इससे प्रभावित होने की संभावना कम हो सकती है। हालांकि, यह अभी भी संक्रमण के तीन मुख्य लक्षणों में से एक है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने शरीर का उच्च तापमान, लगातार खांसी, गंध या स्वाद की भावना में परिवर्तन या हानि को कोरोना के लक्षणों के रूप में सूचीबद्ध किया है। वायरस से संक्रमित अधिकांश लोगों में इनमें से कम से कम एक लक्षण तो दिखता ही है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, कोरोना के नए स्ट्रेन का संक्रमण पहली बार सितंबर 2020 में ब्रिटेन के केंट में पाया गया था। यह वायरस के पिछले रूप की तुलना में अधिक आसानी से फैलता है और अब तो पूरे ब्रिटेन में फैल चुका है, जिसकी वजह से वहां संक्रमण के मामलों में काफी उछाल आया है। हालांकि इसके कुछ प्रमाण तो हैं कि यह कोरोना के अन्य स्ट्रेन की तुलना में अधिक घातक हो सकता है, लेकिन अभी यह स्पष्ट रूप से कहने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
5 of 6
नए कोरोना वायरस के लक्षण
- फोटो : iStock/Amarujala
कुल छह हजार लोगों पर यह अध्ययन किया गया था, जिसमें कोरोना के नए स्ट्रेन और पुराने स्ट्रेन दोनों से संक्रमित लोगों को शामिल किया गया था। इसमें यह पाया गया कि नए स्ट्रेन से संक्रमित कुल 3,500 लोगों में 35 फीसदी ने कहा कि उन्हें खांसी है, 32 फीसदी को थकान थी, 25 फीसदी को मांसपेशियों में दर्द था और 21.8 फीसदी लोगों के गले में खराश थी। वहीं, पुराने स्ट्रेन से संक्रमित कुल 2,500 लोगों में 28 फीसदी को खांसी थी, 29 फीसदी को थकान थी, 21 फीसदी को मांसपेशियों में दर्द था और 19 फीसदी लोगों के गले में खराश थी।