फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: तीन चरणों में फैलता है कोरोना वायरस का संक्रमण, जानें हर स्टेज के लक्षण और इलाज

Wed, 17 Jun 2020 01:18 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus spread in three stage, Know covid 19 Symptoms, preventions and  treatment need, says latest research
Coronavirus Spread - फोटो : Amar ujala

कोरोना वायरस संक्रमण से इस समय दुनिया की एक बड़ी आबादी जूझ रही है। कोरोना  संक्रमण के महामारी घोषित होने के पहले से ही वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वायरस के इंसानी शरीर में घुसने और प्रभावित करने को लेकर रिसर्च करते आ रहे हैं। मानव शरीर को यह वायरस कैसे नुकसान पहुंचाता है, इसको लेकर कई तरह के शोध अध्ययन सामने आ चुके हैं। अब इटली के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज में तीन स्टेज में संक्रमण सामने आता है और हर स्टेज में लक्षण बदलते है। इसके साथ ही वायरस और शरीर की अंदरूनी स्थिति का संबंध भी बदलता है। शोधकर्ताओं ने हर स्टेज के मुताबिक इलाज की जरूरत बताई है।

Coronavirus spread in three stage, Know covid 19 Symptoms, preventions and  treatment need, says latest research
Research - फोटो : Pixabay

इटली की फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज में संक्रमण तीन स्टेज में सामने आता है और सभी स्टेज में लक्षण बदलते हैं। उन्होंने दुनियाभर के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से कोरोना मरीजों का इलाज हर स्टेज में दिख रहे लक्षणों के आधार पर करने की गुजारिश की है। 

Coronavirus spread in three stage, Know covid 19 Symptoms, preventions and  treatment need, says latest research
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

फिजियोलॉजिकल रिव्यू जर्नल में प्रकाशित शोध में कोरोना संक्रमण के तीन फेज बताए गए हैं। शोध के मुताबिक, कोविड-19 के हर फेज में कोरोना और शरीर की अंदरूनी क्रियाओं का संबंध बदलता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जरूरी नहीं कि हर बार ड्रॉप्लेट्स से ही कोरोना फैले। कुछ मामलों में संक्रमित व्यक्ति से बात करने के दौरान भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus spread in three stage, Know covid 19 Symptoms, preventions and  treatment need, says latest research
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

तीन चरणों से समझें, कैसे बढ़ता है संक्रमण

  • पहला चरण: 

इसमें कोरोना वायरस शरीर में अपनी संख्या बढ़ाना शुरू करता है और मरीज में हल्के लक्षण दिखते हैं। ये लक्षण फ्लू के जैसे भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Coronavirus spread in three stage, Know covid 19 Symptoms, preventions and  treatment need, says latest research
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दूसरा चरण:

  • इसे पल्मोनरी स्टेज भी कहा जाता है। इसमें इंसानी शरीर के इम्यून सिस्टम पर संक्रमण का असर दिखता है। इसमे सांस से जुड़ी दिक्कतें पैदा होती है। मरीज को लगातार सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ, ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है। वहीं कुछ मामलों में खून के थक्के भी बनना शुरू होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed