तुलसी मिल्क के सेवन से इम्यूनिटी होगी मजबूत और बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
तुलसी मिल्क बनाने की विधि
- सबसे पहले डेढ़ गिलास दूध को उबाल लें।
- जब दूध उबल जाए तो इसमें 8 से 10 तुलसी की पत्तियां डाल दें।
- अब दूध को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब दूध गुनगुना हो जाए तो इसका सेवन कर लें।
अगली स्लाइ़ड्स में जानिए तुलसी मिल्क के फायदे...
माइग्नेन की समस्या से राहत
- तुलसी मिल्क का सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से आराम मिलता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ये समस्या जड़ से खत्म हो जाए तो रोज एक गिलास तुलसी मिल्क का सेवन करें। एक शोध के अनुसार तुलसी मिल्क का नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से राहत मिलती है।
मानसिक समस्याओं में फायदेमंद
- तुलसी मिल्क का नियमित सेवन करने से मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तुलसी के पत्तों में हीलिंग गुण भी पाए जाते हैं जो डिप्रेशन जैसी समस्याओं से उबरने में मदद करते हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करे
- तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन तुलसी मिल्क का सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जाए।